उत्तर प्रदेश

मामा ने 4 साल की भांजी को गला घोंटकर मारा:गाजियाबाद में पिता बोले- पहले रेप की और फिर हत्या; पॉक्सो में FIR

गाजियाबाद में एक युवक ने अपनी 4 साल की भांजी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने बच्ची के शव को सड़क पर फेंक दिया ताकि गाड़ियां रौंद दें। परिजनों के अनुसार, आरोपी मामा बच्ची को अपने साथ बाहर लेकर गया था।

शाम को जब परिवार ने बच्ची के बारे में पूछा, तो उसने बताया कि वह उसे घर के बाहर छोड़ आया था। इसके बाद परिजन बच्ची की तलाश करने लगे, लेकिन वह नहीं मिली। आखिरकार उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

शनिवार देर रात टीला मोड़ थाने की पुलिस को बीकानेर 80 फुटा रोड पर बच्ची का शव मिला। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी मामा फिलहाल फरार है। परिजन का आरोप है कि मामा ने रेप करने के बाद गला दबाकर मार डाला।

हालांकि, हत्या की वजह अभी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सबकुछ क्लियर होगा।

विस्तार से पढ़िए पूरी मामला… आरोपी मामा (25) मुजफ्फरनगर के सिसौली क्षेत्र का रहने वाला है। वह गाजियाबाद के टीला थानाक्षेत्र में किराए के मकान पर रहकर मजदूरी का काम करता है। उसके कमरे से करीब 100 मीटर की दूरी पर उसकी बहन अपने परिवार के साथ रहती है।

शनिवार दिन पर वह बहन के कमरे पर गया। बहनोई ने बताया- दोपहर करीब 1 बजे उनका साला घर पहुंचा। बेटी को घूमाने के बहाने अपने घर ले गया। देर शाम तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो वह उसके कमरे पर पहुंचे।

बच्ची उसके साथ नहीं थी। बच्ची के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह उसे उनके घर के बाहर छोड़ आया था। बहन और बहनोई परेशान हो गए और बच्ची को ढूंढ़ने लगे। लेकिन वह नहीं मिली। देर शाम तक जब बच्ची नहीं मिली तो परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस भी आसपास के थाने में बच्ची की फोटो भेज दी। पुलिस को देर रात में बीकानेर 80 फुटा रोड पर एक बच्ची की लाश मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने गुमशुदा बच्ची की फोटो से पहचान कराई।

परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने अपनी बच्ची की पहचान कर ली।

बच्ची की मां ने कहा- मेरी बेटी को मारने वाला का हाथ-पैर तोड़ दो। मुझे इंसाफ चाहिए।

पिता बोले- बच्ची से रेप कर उसे मारा गया

परिजन ने मामा पर रेप और हत्या का आरोप लगाया है। बच्ची के पिता ने बताया- बेटी को खिलाने के बहाने मेरा साला उसे अपने घर ले गया। वहां बच्ची के साथ रेप किया, फिर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद बच्ची के शव को करीब 500 मीटर दूर बीकानेर 80 फुटा रोड पर ले गया और एक कार के नीचे फेंककर कमरे पर आ गया।

आरोपी को पकड़ने के लिए 3 टीमें गठित पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी मामा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है। शालीमार गार्डन क्षेत्र के एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए 3 टीमें गठित की गई हैं।

आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारण स्पष्ट होंगे। यह भी जांच की जा रही है कि बच्ची के साथ रेप तो नहीं किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button