पीएम बोले- बंगाल की जनता TMC का अहंकार चकनाचूर करेगी:ममता ने कहा- BJP बंगाल विरोधी, उन्हें अपने घर में घुसने मत दीजिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले के कटवा, मुर्शिदाबाद के जंगीपुर और बांग्लादेश सीमा से सटे दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमंडी में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) और CM ममता बनर्जी पर निशाना साधा।
PM ने कहा- आजादी के बाद से, बंगाल को चुनौती देने की हिम्मत करने वाले हर व्यक्ति का अहंकार चकनाचूर हो गया है। पहले अंग्रेजों का, फिर कांग्रेस का, और अंत में वामपंथियों का अहंकार भी चकनाचूर हो गया। अब बंगाल की जनता टीएमसी के अहंकार को चकनाचूर कर देगी।
CM ममता ने भी झारग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर के केशियारी में रैली की। इस दौरान ममता ने कहा- भाजपा बंगाल विरोधी है, उन्हें अपने घर में घुसने मत दीजिए। ममता ने दावा किया कि भाजपा ने दो झूठे हलफनामे दाखिल कर भवानीपुर से उनकी उम्मीदवारी रद्द कराने की कोशिश की।
PM की 3 रैलियों की मुख्य बातें…
- कटवा, पूर्व वर्धमान : PM मोदी ने कहा- घुसपैठियों को अपना बोरिया-बिस्तर बांधना शुरू कर देना चाहिए, जाने का समय आ गया है। अवैध प्रवासियों की मदद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। PM ने कहा- भाजपा TMC सरकार की योजनाओं को नहीं रोकेगी, बल्कि उसके भ्रष्टाचार और लूट का अंत करेगी। भाजपा की रैलियों में भारी जनसमूह देखने को मिल रहा है। 4 मई के नतीजों का ट्रेलर, बंगाल बदलाव के लिए तैयार है।
- जंगीपुर, मुर्शिदाबाद : PM ने कहा कि बंगाल में TMC के महाजंगलराज को खत्म करने के लिए बीजेपी का मेनिफेस्टो रोडमैप है। PM ने कहा- जब बंगाल बदलाव का संकल्प लेता है, तो दुनिया की कोई ताकत उसे रोक नहीं सकती।
- दक्षिण दिनाजपुर : PM ने कहा- TMC मुझे गालियां देती है। झूठे आरोप लगाती है, लेकिन यह नहीं बताती कि पिछले 15 साल में बंगाल के लिए क्या किया। उसके पास न नीयत है और न ही नीति। PM ने पिछले साल दिसंबर में कोलकाता में लियोनेल मेस्सी को लेकर हुए विवाद पर कहा- TMC ने फुटबॉल मैनेजमेंट एक सिंडिकेट को सौंप दिया, पूरी दुनिया ने शर्मनाक तस्वीरें देखीं।
असम के एक बूथ पर आज दोबारा वोटिंग
असम के श्रीभूमि जिले में करीमगंज (उत्तर) विधानसभा क्षेत्र के 239-बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल मतदान केंद्र पर आज दोबारा वोटिंग हुई। सुबह 7 बजे से शुरु हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चली।
9 अप्रैल को यहां पर भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद अधिकारियों ने दोबारा चुनाव कराने का आदेश जारी किया था। इस सीट से 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव की पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…



