JDU नेता असम की लड़कियां होटलों में भेजता है:पीड़ित बोली- फार्महाउस में रातभर डांस कराया, टैबलेट खिलाईं; ओवैस की CM के साथ फोटो

“हम लोगों को रात में होटल ले जाते थे। वहां घंटों जिस्म से खेला जाता था। नेताजी के गेस्ट वहां पहले से मौजूद रहते थे। जिसका जैसा मन करता था, वैसा करने लगता था। हम चाहकर भी विरोध नहीं कर पाते थे। गेस्ट हम लोगों को बहुत दर्द देते थे।
रात में वापस घर भेज दिया जाता था। हम तो समझ भी नहीं पाते थे, हमारे साथ क्या हो रहा है। जाने के लिए मना करते तो वो लोग मारपीट करते थे। भगवान से यही मांगते थे कि रात न हो, क्योंकि हर रात ऐसे ही दर्द से गुजरना पड़ता था..।”
यह दर्द 14 साल की उस मासूम का है, जिसके खुलासे के बाद सहरसा के JDU नेता ओवैस करणी उर्फ मुन्ना मुखिया तक पुलिस पहुंची। वह अकेली नहीं ऐसी ही पीड़ित 7 मासूमों ने मुन्ना मुखिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
नेताओं और VIP को खुश करने के लिए 14 साल की लड़कियां सप्लाई करने वाले JDU नेता की कहानी..

14 साल की मासूम ने खोली नेता की सप्लाई चेन
28 मार्च 2026 की रात लगभग 12 बजे 14 साल की मासूम को होटल ले जाने के लिए JDU नेता के आदमी सहरसा के नया टोला में लड़की के घर पहुंचे। मासूम की मां को पूरी कहानी पता चल चुकी थी। उसने बेटी को भेजने से मना कर दिया।
मुन्ना मुखिया भी मौके पर पहुंच गया और जबरन मासूमों को ले जाने लगा। मां ने विरोध किया तो गोली चला दी। राज न खुले इसलिए मुन्ना ने पीड़ित की मां को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस आई तो मासूम ने मुंह खोल दिया।
जिसके बाद 7 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। ईंट भट्ठा चलाने वाले कोयला व्यापारी मुन्ना मुखिया और उसके मुंशी अमित कुमार को 29 मार्च को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पहले 14 साल की पीड़ित के पास पहुंची जिसने JDU नेता ओवेश करणी उर्फ मुन्ना मुखिया की सप्लाई चेन खोल दी है। पीड़ित का नाम गोपनीय रखते हुए हम उसी की जुबानी पूरी कहानी आपको सुना रहे हैं, जिसे बताते हुए लड़की रोने लगी।
‘रात में हम लोगों को होटल भेजा जाता था। मन नहीं होता था, फिर भी जबरदस्ती गंदा काम किया जाता था। मालिक लगातार गलत हरकत करते थे। मैं होटल नहीं जाना चाहती थी, लेकिन घर से जबरदस्ती खींचकर ले जा रहे थे। मैने मां को पूरी बात बता दी थी। उसने विरोध किया तो उसे गोली मार दी।
होटल में बाहर से भी लड़कियां आती थीं। मालिक अक्सर बाहरी लड़कियों को भी होटल और फार्म हाउस पर बुलाते थे। रात में बंद गाड़ी से ले जाया जाता था। इसलिए पता नहीं चल पाता था किस होटल में ले जा रहे हैं। हम लोगों के पहुंचने से पहले होटल में कई लोग मौजूद रहते थे। मैं बता नहीं पाऊंगी, वह दर्द याद आने लगता है।’
इन्वेस्टिगेशन के दौरान 9 साल की सकीना से रिपोर्टर की मुलाकात हुई। मासूम ने जो खुलासा किया वो JDU नेता की अय्याशी की पूरी पोल खोलने वाला है।
‘मेरे कपड़े में हाथ डाल देते थे। इधर-उधर टच करते थे। मुझे अजीब लगता था। कभी खाना खिलाते थे, कभी पैसे देते थे। इसलिए हम लोग उनके कमरे में जाते थे। हम लोग जाते थे तो गोद में बैठाकर कपड़े में हाथ डाल देते थे।
कई बार तो मां को भी बुलाते थे। सामने बैठ जाते थे और कहते थे कि डांस करो। कई बार हम लोगों से डांस कराते थे। खुद बैठकर सिगरेट पीते थे और हम लोगों से गंदा गाना पर डांस कराते थे।’
JDU नेता के फार्म हाउस से रेस्क्यू की गई रजिया ने हमें वहां चल रहे खेल की पूरी कहानी बताई। रजिया ने बताया, ‘बाहर से लड़कियां आती थीं। हम लोगों को भी अंदर बुलाया जाता था। जब हम लोग उनके कमरे में जाते थे तो वह पहले अंदर से दरवाजा बंद करा देते थे।
गंदे वीडियो दिखाते थे, बाहर की लड़कियां सब खुश होती थीं। बाहर से आने वाली दीदी सब डांस करती थीं, हम लोगों को भी साथ में डांस करवाते थे। वो हम लोगों को भी डांस सीखने के लिए कहते थे। डांस देखते-देखते कभी कभी ऐसा होता था कि लड़कियों को पकड़कर उनके साथ जबरदस्ती करने लगते थे।’
इन्वेस्टिगेशन टीम JDU नेता के फार्म हाउस से लड़कियों का रेस्क्यू करने वाली चाइल्ड हेल्प लाइन की जिला कोऑर्डिनेटर टूसी कुमारी के पास पहुंची। टूसी कुमार ने भी कई बड़े खुलासे किए।
7 महीने से यह सब चल रहा था। साल 2025 में लड़कियों को असम से नेता के फार्म हाउस पर लाया गया। इनके आने के बाद से लगातार यह सिलसिला जारी रहा। मासूम लड़कियों को फार्म हाउस में बुलाया जाता था, उनके साथ गलत हरकत की जाती थी।
लड़कियों से पूछताछ की गई है, जो बातें सामने आई हैं वह काफी गंभीर हैं। जिनके साथ घटना हुई है, वह अच्छे से बता भी नहीं पा रही हैं। लड़कियों की उम्र काफी कम है, इस उम्र में वह बहुत सारी चीजें समझ भी नहीं पाईं।
7 लड़कियों ने कहा – हर दिन गंदा काम होता था
इन्वेस्टिगेशन टीम से बातचीत में चाइल्ड हेल्प लाइन की जिला कोऑर्डिनेटर टूसी कुमारी ने कई ऐसे चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
रिपोर्टर – आप शुरू से जांच कर रही हैं, आपको क्या लग रहा है?
टूसी कुमारी – हमारे पास 7 लड़कियों का मामला आया है, जो मुन्ना के संपर्क में थीं।
रिपोर्टर – काउंसलिंग में लड़कियों ने क्या बताया है?
टूसी कुमारी – जब मैंने लड़कियों से बात करने की कोशिश की तो पहली बार में वो कुछ नहीं बता पाईं, क्योंकि वो डरी हुई थीं। काउंसलिंग के दौरान पूरा मामला निकलकर सामने आया।
रिपोर्टर – लड़कियों ने क्या आरोप लगाए हैं?
टूसी कुमारी – जो बच्चियां बयान दे रही हैं, उनकी आपबीती से कुछ बातें स्पष्ट हैं, लेकिन पूरी सच्चाई अभी सामने आनी बाकी है। अभी मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है, रिपोर्ट आने के बाद भी खुलासा होगा।
रिपोर्टर – लड़कियों के साथ सिर्फ बैड टच हुआ है या शारीरिक शोषण भी हुआ है?
टूसी कुमारी – लड़कियों ने शारीरिक शोषण की बात कही है, लड़कियां ही सही तरीके से बता सकती हैं।
रिपोर्टर – डर है या कोई और बात है?
टूसी कुमारी – हम सिर्फ उनकी बातें सुन सकते हैं और उन्हें आगे रख सकते हैं। जब हमने उनसे बात की, तो उन्होंने अपनी आपबीती खुद बताई।
रिपोर्टर – पीड़ित नाबालिग लड़कियों ने क्या-क्या बताया है?
टूसी कुमारी – कुछ बातें ऐसी होती हैं, जो सार्वजनिक नहीं हो पातीं, क्योंकि वे पहले ही हो चुकी होती हैं और लोग उन्हें सामने लाना नहीं चाहते। यह घटना पिछले 7 महीनों से चल रही थी।
रिपोर्टर – लड़कियां कैसे यहां तक पहुंचीं?
टूसी कुमारी – 2025 में लड़कियों को असम से परिवार के साथ ईंट भट्ठे पर लाया गया था। इसके बाद से लड़कियों के साथ यह सब चल रहा था। लड़कियों के साथ गलत काम होता था।
नेता के फार्म हाउस से दो लोग लापता
इन्वेस्टिगेशन में खुलासा हुआ है कि नेता के फार्म हाउस से दो लाेग लापता हो गए हैं। चाइल्ड हेल्पलाइन की जिला कोऑर्डिनेटर टूसी कुमारी ने बताया कि जो लोग गायब हुए उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हम लोग उनका भी पता लगा रहे हैं।
रिपोर्टर – क्या कोई लापता भी है?
टूसी कुमारी – दो ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें महिलाएं तो हैं लेकिन उनके पति गायब हैं।
रिपोर्टर – पत्नी को तो पता ही होगा पति कहां हैं?
टूसी कुमारी – पत्नियां और बच्चे अभी यहीं फंसे हैं, मुझे लगता है यहां और भी बहुत कुछ चल रहा था। अगर किसी के पास घर है, तो वह होटल क्यों जाएगा?
रिपोर्टर – तो फिर होटल क्यों ले जाया जाता था?
टूसी कुमारी – हां, यह बड़ा सवाल है, होटल भी ले जाया जाता था?

कपड़े में हाथ डालकर प्राइवेट पार्ट्स टच किए जाते थे
इन्वेस्टिगेशन के दौरान टूसी कुमारी ने कई और राज खोले। मासूमों के बयान के बाद जो सामने आया, वह भास्कर रिपोर्टर को भी बताया।
‘8 साल की मासूम लड़कियों को गलत तरीके से टच किया जाता था। बच्चियों के कपड़ों के अंदर हाथ डाल दिया जाता था। उनके प्राइवेट पार्ट्स को टचकर उन्हें उत्तेजित करने की कोशिश की जाती थी।
बहुत छोटी – छोटी लड़कियां जिनको इन सबका कुछ पता भी नहीं होता था, उनका प्राइवेट पार्ट टचकर अश्लील हरकत की जाती थी। छोटी बच्चियां यह समझ भी नहीं पाती थीं कि उनके साथ क्या हो रहा है। ये सारी बातें काउंसलिंग के दौरान सामने आईं हैं, कुछ बच्चियों ने खुद ऐसी बातें बताईं हैं।’
रिपोर्टर – बाहर से लड़कियां नहीं आती थीं, तो ये वीडियो कहां से आया?
टूसी कुमारी – यही तो सवाल है, अगर वीडियो है, तो कहीं न कहीं बाहर से कोई संपर्क जरूर रहा होगा।
रिपोर्टर – वहां बड़े लोग भी जुड़े थे क्या?
टूसी कुमारी – ऐसा हो सकता है कि मामले को दबाने की कोशिश की जाए। इसलिए सही जांच जरूरी है।
रिपोर्टर – अभी स्थिति क्या है?
टूसी कुमारी – पूरा परिवार तनाव में है, 14 साल की लड़की को टारगेट किया गया है।
रिपोर्टर – क्या उसका बयान लिया गया है?
टूसी कुमारी – हां लिया गया है, मैं बात कर रही हूं, आप सुन भी लीजिए।



