मनोरंजन

फिल्ममेकर राजीव राय ने ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए:फिल्ममेकर राजीव राय ने कहा- बिना अनुमति गाने रीक्रिएट और इस्तेमाल किए गए

फिल्ममेकर राजीव राय ने ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी फिल्म ‘त्रिदेव’ के गाने ‘ओए ओए’ और ‘तिरछी टोपीवाले’ को बिना अनुमति रीक्रिएट कर फिल्म में इस्तेमाल किया गया है।

DNA India को दिए इंटरव्यू में राजीव राय ने कहा कि उनकी फिल्म के गानों का इस्तेमाल बिना अनुमति किया गया और इसे क्रिएटिव चोरी माना जाना चाहिए।

राजीव राय ने कहा कि उन्होंने ये गाने किसी दूसरी फिल्म में इस तरह इस्तेमाल के लिए नहीं बनाए थे। उनका आरोप है कि डायरेक्टर आदित्य धर और उनकी टीम ने बिना सही लाइसेंस और अधिकार के इन्हें रीमिक्स किया, जिससे मूल रचनाकारों के अधिकारों का उल्लंघन हुआ।

इस मामले में राजीव राय ने ‘धुरंधर 2’ और इसके प्रोडक्शन हाउस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में क्रिएटिव वर्क की चोरी बढ़ रही है और इसे रोकना जरूरी है। उनका कहना है कि रीमेक के नाम पर पुराने गानों की असल पहचान बदली जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, विवाद तब बढ़ा जब सामने आया कि ‘धुरंधर 2’ का गाना ‘रंग दे लाल’ त्रिदेव के ट्रैक ‘ओए ओए’ का रीक्रिएटेड वर्जन है। इस पर ट्रिमूर्ति फिल्म्स ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामला अदालत में पहुंच चुका है।

राजीव राय ने कहा कि यह सिर्फ एक गाने का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरी क्रिएटिव इंडस्ट्री के सम्मान का सवाल है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति पुराने गानों का इस्तेमाल जारी रहा, तो भविष्य में ओरिजिनल क्रिएटर्स का काम खत्म हो जाएगा।

इस बीच, ‘धुरंधर 2’ की टीम की तरफ से अभी तक विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन विवाद से इसकी छवि पर असर पड़ने लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button