ताजा खबरदेश

गृहमंत्री अमित शाह बोले- ममता भतीजे को सीएम बनाना चाहती हैं:लोगों की परेशानी की परवाह नहीं; ममता बोलीं- सांप पर भरोसा करना, BJP पर नहीं

गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के देबरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, ममता बनर्जी बंगाल के लोगों की चिंता नहीं करती हैं। उन्हें बस भतीजे अभिषेक बनर्जी को अगला सीएम बनाने में दिलचस्पी है।

उधर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने नॉर्थ 24 परगना के टेंटुलिया में चुनावी रैली की। उन्होंने कहा- सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन BJP पर नहीं।

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी का घोषणा पत्र यानी ‘भरोसे का पत्र’ जारी किया। इसमें महिलाओं को ₹3 हजार महीना, युवा बेरोजगारों को ₹3 हजार महीना की मदद, पहले 6 महीने में UCC लागू करना और सरकारी कर्मचारियों को 45 दिन में सातवां वेतनमान देने की घोषणा की गई।

दो राज्यों के चुनावी अपडेट्स, 3 पॉइंट्स में

  • पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले SIR के बाद वोटर लिस्ट फ्रीज कर दी गई है। यानी कि अब कोई नया नाम नहीं जोड़ा जाएगा। हटाए गए 27 लाख नामों में से अब तक सिर्फ दो नाम ही बहाल किए गए हैं।
  • हुमायूं कबीर का वीडियो वायरल होने के बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) ने हुमायूं की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) से गठबंधन तोड़ लिया है।
  • पश्चिम बंगाल के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह घोषणा पत्र जारी किया है। पार्टी ने इसे भरोसे का पत्र नाम दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button