विदेश

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने आज इस्लामाबाद में मुलाकात की:ईरान की जब्त प्रॉपर्टी छोड़ने को अमेरिका तैयार नहीं; कुछ देर में ईरान-US की मीटिंग

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने आज इस्लामाबाद में मुलाकात की। व्हाइट हाउस ने इस बैठक की पुष्टि की है। सीजफायर पर बातचीत के लिए अमेरिका और ईरान का डेलिगेशन पाकिस्तान पहुंचा है।

अमेरिका की तरफ से इस बातचीत का नेतृत्व जेडी वेंस कर रहे हैं, जबकि ईरान की तरफ से संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ अगुआई कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच बैठक कुछ ही देर में शुरू होने वाली है।

इस बीच, व्हाइट हाउस ने उन खबरों को गलत बताया है, जिनमें कहा जा रहा था कि अमेरिका, ईरान की जब्त प्रॉपर्टी छोड़ने के लिए तैयार है। इसस पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कतर और दूसरे देशों के बैंकों में रखे ईरान के पैसे अमेरिका रिलीज करने वाला है।

पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर शुक्रवार रात ईरानी डेलिगेशन को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे थे।

प्लेन में बच्चों की तस्वीरें रखकर पाकिस्तान पहुंचे गालिबाफ

गालिबाफ ने इस्लामाबाद पहुंचने के बाद एक्स पर एक फोटो शेयर की। इसमें विमान की सीटों पर चार बच्चों की तस्वीरें रखी हैं, जिनके साथ उनके खून से सने स्कूल बैग और जूते रखे हैं और फूल भी रखा है।

ईरानी शहर मिनाब में जंग के पहले ही दिन 28 फरवरी को एक प्राइमरी स्कूल पर हमला हुआ था, जिसमें 168 लोगों की मौत हुई थी। इनमें बच्चे और स्कूल का स्टाफ भी शामिल था।

इस हमले का आरोप अमेरिका और इजराइल पर लगाया गया था। अमेरिका ने कहा कि वे इस हमले की जांच कर रहे हैं।

ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ 28 फरवरी के हमले में मारे गए बच्चों की तस्वीरों को देखते हुए।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

  • ईरानी डेलिगेशन पहुंचा- मोहम्मद बाघेर गालिबाफ के नेतृत्व में ईरान का प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंचा, जहां अमेरिका के साथ अहम बातचीत होनी है।
  • ट्रम्प की चेतावनी- डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेताया कि पीस डील नहीं हुई तो अमेरिका फिर से हमला करेगा।
  • वेंस की सलाह- वेंस ने इस्लामाबाद जाते हुए कहा कि उन्हें बातचीत से अच्छे नतीजों की उम्मीद है, लेकिन ईरान अमेरिका के साथ चालाकी न करे।
  • एक और शांतिवार्ता- लेबनान और इजराइल के बीच 14 अप्रैल को अमेरिका में सीजफायर पर बातचीत शुरू होगी।
  • मृतकों का आंकड़ा बढ़ा- इजराइल के हमलों में लेबनान में अब तक कुल 1,953 से ज्यादा लोग मारे गए और 6,303 घायल हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button