भोपालमध्य प्रदेश

गंजबासौदा में नोएडा के युवक ने बनाया फर्जी कॉलसेंटर:MP साइबर पुलिस ने हाईटेक गैजेट्स, लैपटॉप, मोबाइल जब्त किए; चार हिरासत में

योगेंद्र सहित तीन युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। - Dainik Bhaskar

मध्य प्रदेश की साइबर क्राइम की टीम ने विदिशा के गंजबासौदा में शुक्रवार की दोपहर को एक घर में छापेमार कार्रवाई की। शहर थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में फर्जी कॉल सेंटर चलाए जाने के प्रमाण पुलिस को मिले हैं।

घर से बड़ी संख्या में अंजान लोगों के पहचान संबंधी दस्तावेज और हाईटैक इलेक्ट्रानिक गैजेट्स, लैपटॉप और मोबाइल फोन मिले हैं।

अब तक की जांच में इस बात का खुलासा हो चुका है कि योगेंद्र सिंह नाम का युवक इस कॉल सेंटर का संचालन कर रहा था। जो नोएडा का रहने वाला है। बीते 6 महीने से गंजबासौदा में रह रहा था।

देश के अलग-अलग राज्यों में ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर ठगी की वारदातों का अंजाम दे रहा था। योगेंद्र सहित तीन युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

इस मकान में फर्जी काल सेंटर चल रहा था।

रोजगार का झांसा देकर स्थानीय युवतियों को रखा

योगेंद्र ने रोजगार देने का झांसा देकर स्थानीय युवतियों को नौकरी पर रखा था। प्रति युवती को 10-12 हजार रुपए तक प्रति माह के हिसाब से वेतन दिया जाता था। पुलिस आरोपी के पूरे नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। उसके विदेशी कनेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं।

एसपी ने की कार्रवाई की पुष्टि

एसपी राज्य साइबर प्रनय नागवंशी ने बताया कि कार्रवाई फिलहाल जारी है। कार्रवाई पूरी होने पर ही आगे की डिटेल साझा की जा सकेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button