जयपुर

जयपुर में दिनदहाड़े युवती से छेड़छाड़:बाइक से पीछा करके 2 युवकों ने की गंदी हरकत, कांग्रेस बोलीं-राजस्थान में कानून व्यवस्था चरमराई

जयपुर में बीच सड़क पर बाइक सवार युवकों द्वारा एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना में दो युवक सड़क पर आगे जा रही बाइक सवार युवती का पीछा करते हैं, फिर अचानक युवती की बाइक के पास अपनी बाइक निकालकर अश्लील हरकत करते हैं। इसके बाद युवक मौके से फरार हो जाते हैं।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे युवती से छेड़छाड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। आरोपियों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज के आधार पर तलाश शुरू कर दी गई है। मामले पर मुहाना थाना प्रभारी गुरू भूपेंद्र सिंह ने कहा- वीडियो इस्कॉन रोड, न्यू सांगानेर का है। वीडियो के आधार पर

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सरकार पर निशाना साधा है।

वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी सरकार पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस ने लिखा- ये शर्मनाक तस्वीरें राजस्थान की हैं, जहां सड़क पर सरेआम बहन-बेटियों को छेड़ा जा रहा है, और बदमाश आम लोगों को मार रहे हैं। क्योंकि भाजपा की पर्ची_सरकार में कानून का डर खत्म हो चुका है।

BJP के कुशासन में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, और सरकार तमाशबीन बनी हुई है। राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, और आम नागरिक भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। भाजपा सरकार को इस पर तत्काल ध्यान देना चाहिए और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि राज्य में फिर से शांति और सुरक्षा स्थापित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button