खेल

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 182 रन का टारगेट दिया:वैभव ने LSG के ओपनर्स को पवेलियन भेजा; मार्करम 22, मार्श 15 रन बनाकर आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 182 रन का टारगेट दिया है। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बैटिंग करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन बनाए।

जवाब में लखनऊ ने 6 ओवर में दो विकेट पर 56 रन बना लिए हैं। कप्तान ऋषभ पंत और इम्पैक्ट प्लेयर आयुष बडोनी क्रीज पर हैं। वैभव अरोरा ने 5वें ओवर में मिचेल मार्श (15 रन) और ऐडन मार्करम (22 रन) को कैच आउट कराया।

KKR से अंगकृष रघुवंशी ने 45 और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 41 रन बनाए। लखनऊ की ओर से प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी और आवेश खान ने एक-एक विकेट लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नारायण, अनूकुल रॉय, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट ऑप्शन- वैभव अरोरा।

लखनऊ सुपर जायंट्स: ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव ओर मोहम्मद शमी। इम्पैक्ट ऑप्शन- आयुष बडोनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button