उत्तर प्रदेश

कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट केस में दलाल से 3 नए वीडियो मिले;कानपुर में किडनी निकालने वाला डॉक्टर नोटों पर लेटता था:बिस्तर पर गड्डियों से हवा करता दिखा अफजल

कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट केस में 3 नए वीडियो मिले हैं। ये सभी वीडियो दलाल शिवम अग्रवाल के मोबाइल से मिले हैं। कुछ ऐसी चैट भी मिली हैं, जो इस काले कारोबार का खुलासा करती हैं।

पहला वीडियो- इसमें किडनी निकालने वाला डॉक्टर अफजल दिख रहा है। वह नोटों की गड्डियों पर लेटा है। बेड पर करीब 15 लाख रुपए चादर की तरह बिछे दिख रहे हैं।

दूसरा वीडियो- इसमें दक्षिण अफ्रीका की मरीज अरेबिका रोते हुए नजर आ रही। एंबुलेंस का ड्राइवर शिवम अग्रवाल आला (स्टेथोस्कोप) लगाकर उसका चेकअप कर रहा है। कह रहा है कि तुम्हें इंजेक्शन देना पड़ेगा। अरेबिका आहूजा हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट करा चुकी है।

तीसरा वीडियो- इसमें पंजाब का एक मरीज आहूजा हॉस्पिटल के सामने अपना दुख बता रहा। वो कहता है- मुझसे किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 43 लाख रुपए ले लिए। अब मैं सुसाइड ही कर सकता हूं

इस तस्वीर में दलाल शिवम अग्रवाल डॉक्टर बनकर मरीज अरेबिका को देखता हुआ दिख रहा।

डॉक्टर बनकर दलाल अरेबिका की जांच करता दिखा दक्षिण अफ्रीका की महिला अरेबिका ने दिसंबर, 2025 में आहुजा हॉस्पिटल से किडनी ट्रांसप्लांट कराई थी। सामने आए वीडियो में अरेबिका लगातार रोती नजर दिख रही। उसकी आंखों से आंसू गिर रहे थे।

एंबुलेंस ड्राइवर शिवम अग्रवाल आला (स्टेथोस्कोप) लगाकर अरेबिका का चेकअप कर रहा था। वो उससे पूछता है- तुम ठीक हो, कोई दिक्कत तो नहीं? अरेबिका ‘हां’ में सिर हिलाती है।

शिवम पूछता है- क्या दिक्कत है? अरेबिका पिछले हिस्से में दर्द की बात कहती है। शिवम कहता है- मुझे आपको इंजेक्शन देना पड़ेगा। इसके साथ ही पूछा- आर यू ओवरऑल फाइन…? अरेबिका ने रोते हुए फिर से सिर हिलाते हुए कहा- हां…।

शिवम अग्रवाल उर्फ शिवम काड़ा किडनी ट्रांसप्लांट मामले में दलाल की भूमिका में है। इसका मुख्य काम ग्राहक खोजने का था। लेकिन, वह आहूजा हॉस्पिटल में इतना आगे बढ़ गया था कि ऑपरेशन थिएटर में किडनी के मरीजों तक पहुंच जाता था। उन्हें आला लगाकर जांच करने लगता था। अरेबिका की किडनी ट्रांसप्लांट का सौदा 2 से ढाई करोड़ रुपए का बताया जा रहा है।

DCP वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया-

QuoteImage

अरेबिका तक पहुंचने के लिए पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं। दक्षिण अफ्रीका या अन्य जगहों से किडनी के इलाज के नाम पर भारत में कितने लोग आए, इन सभी की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button