राजस्थान

SI परीक्षा देने पहुंचे 12 वांटेड पकड़े:डमी कैंडिडेट्स बैठाकर पास की थी प्री. बीएसटीसी परीक्षा; पिछले 5 साल से फरार थे

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने सब इंस्पेक्टर भर्ती (SI)-2025 देने पहुंचे 12 वांटेड पकड़े। पकड़े गए आरोपियों ने खुद की जगह डमी कैंडिडेट बैठाकर प्री. बीएसटीसी एग्जाम पास किया था। पिछले 5 साल से ये फरार चल रहे थे।

एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया- साल 2019-20 में सबीएसटीसी (प्री. डीएलएड) परीक्षा हुई थी। फरवरी-2021 में पाली पुलिस ने एक संदिग्ध अशोक सारण को पकड़ा था। तलाशी में उसके पास प्री. बीएसटीसी एग्जाम में मैन कैंडिडेट के स्थान पर रुपए लेकर डमी कैंडिडेट से एग्जाम दिलवाने संबंधी डॉक्यूमेंट मिले थे।

अशोक सारण से पूछताछ के बाद एसओजी की ओर से FIR दर्ज की गई थी। एसओजी की ओर से आरोपियों कही तलाश की जा रही थी। 12 आरोपियों ने 5 अप्रैल को एसआई भर्ती परीक्षा दी। एसओजी टीम ने पहले से मिले इनपुट के आधार पर इनको अरेस्ट कर लिया।

इससे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की SI भर्ती-2025 का एग्जाम पूरा हो गया। दो दिन दो-दो पारियों में एग्जाम हुआ। सोमवार को एग्जाम के लिए 3 लाख 85 हजार 29 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे। पहली पारी में जहां 3 लाख 37 हजार 30 कैंडिडेट्स शामिल हुए, वहीं दूसरी पारी में 2 लाख 35 हजार 340 कैंडिडेट्स ने ही परीक्षा दी।

पहली पारी में हिंदी और दूसरी पारी में जीके का पेपर था। कैंडिडेट्स को दोनों पारियों में शामिल होना था। लेकिन 1690 कैंडिडेट्स ऐसे थे, जिन्होंने पहली पारी में एग्जाम दिया, लेकिन दूसरी पारी में शामिल नहीं हुए।पहली पारी में अलवर के जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंटर पर एक अभ्यर्थी शराब के नशे में परीक्षा देने पहुंचा था। जैसे ही कर्मचारियों को पता चला तो उन्होंने उसे परीक्षा केंद्र से बाहर निकाल दिया। कुछ सेंटर्स पर महिला अभ्यर्थी अपने छोटे बच्चों को लेकर पहुंचीं। जब वे अंदर परीक्षा दे रही थीं तो उनके परिजन बच्चे को संभाल रहे थे।

जयपुर के गंगा पोल स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर 10 महीने के पोते को संभालती महिला। उनकी बहू परीक्षा देने गई थी।

कुंडल और रबर बैंड खुलवाए

भरतपुर के मास्टर आदित्येन्द्र उच्च माध्यमिक विद्यालय में महिला अभ्यर्थी के कानों के कुंडल और बालों में लगे रबर बैंड खुलवाए गए। सभी अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई थी।

सवाई माधोपुर के 72 सीढ़ी स्कूल में एंट्री गेट के बाहर ही कैंडिडेट्स के जूते उतरवा दिए गए। अभ्यर्थियों को करीब 200 मीटर नंगे पैर चलकर 72 सीढ़ियां चढ़ने के बाद परीक्षा केंद्र तक पहुंचना पड़ा थी।

1174 परीक्षा केंद्र बनाए थे

एग्जाम के लिए 26 जिलों के 41 शहरों में 1174 सेंटर्स बनाए गए थे। साल 2021 की SI भर्ती परीक्षा नकल और पेपरलीक के कारण रद्द हो गई थी। इसलिए इस बार परीक्षा में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।

जयपुर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापोल पर फुल स्लीव्स की शर्ट पहनकर आए अभ्यर्थियों को रोक दिया था। आस्तीन काटने के बाद उन्हें सेंटर पर एंट्री दी गई थी।

सीकर के एस के गर्ल्स कॉलेज में अभ्यर्थी के हाथ में बंधा धागा तुड़वाया गया था। मेटल डिटेक्टर से जांच करने के बाद एंट्री दी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button