उत्तर प्रदेशवाराणसी

यूपी में मौसम फिर से बदल गया;वाराणसी में धूल भरी आंधी चली। इसके बाद बारिश हुई।

यूपी में मौसम फिर से बदल गया है। शुक्रवार दोपहर वाराणसी में धूल भरी आंधी चली। इसके बाद बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में और बारिश की संभावना जताई है।

इससे पहले प्रयागराज, जौनपुर, कौशांबी और भदोही समेत 7 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। आकाशीय बिजली गिरने से चित्रकूट में 2 और ललितपुर में एक की मौत हो गई।

कानपुर समेत 15 शहरों में बादल छाए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। बीच-बीच में हल्की धूप निकल रही है। आगरा-मथुरा समेत 18 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है। ओले भी गिर सकते हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। अरब सागर से नमी लेकर आ रही पछुवा हवाओं से बेमौसम बारिश का नया दौर शुरू होगा।

शनिवार को लखनऊ-कानपुर समेत 35 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है। जबकि 55 जिलों में 60 किमी की रफ्तार से आंधी- बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान में 3-5°C तक की गिरावट आने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में 2 दिन की बेमौसम बरसात के बाद गुरुवार को मौसम साफ रहा। बांदा सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.2°C रिकॉर्ड किया गया। 19°C न्यूनतम तापमान के साथ बिजनौर सबसे ठंडा रहा।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा –

QuoteImage

3 और 7 अप्रैल को लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसका पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यांचल और बुंदेलखंड में ज्यादा असर देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण तेज हवाएं चलेंगी। बारिश होगी। ओले गिरेंगे। तापमान में 5°C की गिरावट आएगी।

वाराणसी में शुक्रवार दोपहर धूलभरी आंधी चली।

वाराणसी में धूल भरी आंधी के बाद बारिश हुई।

प्रयागराज में अचानक मौसम बदल गया। कई ग्रामीण इलाकों के तेज हवा के साथ बारिश हुई।

कहां-कहां बारिश हुई

  • प्रयागराज: दोपहर में ग्रामीण इलाकों के तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। आसमान में काले घने बादल छा गए। खेत में गेहूं की फसल झुक गई।
  • कौशांबी: दोपहर 12 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कई इलाकों में रुक-रुक कर बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है।
  • भदोही: दोपहर 12.30 बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी चली। गरज-चमक के साथ बारिश हुई। जो रुक-रुक कर जारी है।

अन्य शहरों का हाल

  • लखनऊ: सुबह से बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवा के झोंके चल रहे हैं। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में अधिकतर समय मौसम साफ बना रहेगा।
  • मेरठ: पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने के चलते फिर से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं। तेज हवा से तापमान में भी गिरावट आई है। हल्की बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया गया है।
  • गोरखपुर: सुबह से ही तेज धूप और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लोगों को मई-जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। दिनभर 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button