जयपुर
सवाई माधोपुर के रणथम्भौर में टाइग्रेस सुल्ताना का बेटा मलंग फिर से श्रद्धालुओं के सामने आ गया:झाड़ियों के पास बैठा रहा, श्रद्धालुओं की सांसें अटकी; इससे पहले टूरिस्ट का रास्ता रोका था

सवाई माधोपुर के रणथम्भौर में टाइग्रेस सुल्ताना का बेटा मलंग फिर से श्रद्धालुओं के सामने आ गया। झाड़ियों में बैठा मलंग (आरबीटी-2511) 20 मिनट तक श्रद्धालुओं के सामने बैठा रहा। अचानक झाड़ियों में दिखे बाघ को देख श्रद्धालु सहम गए। एकटक बाघ को देखते रहे और डिजिटल कैमरे में उसका वीडियो बनाते रहे।
4 दिन पहले इसी बाघ ने मंदिर के पास टूरिस्ट का रास्ता रोका था।
दरअसल, बुधवार सुबह त्रिनेत्र गणेश मंदिर के रास्ते पर अटल सागर के पास झाड़ियों में बाघ बैठा नजर आया। इस बार मलंग रास्ते में नहीं था। इस वजह से ट्रैफिक प्रभावित नहीं हुआ। 15 मिनट बैठे रहने के बाद मलंग आमाघाटी की तरफ निकल गया। इस दौरान इसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। लोग अपनी गाड़ियों में बैठकर इसे देखते रहे।
अब देखिए मलंग की तस्वीर…




