मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक तेज रुख ले लिया,6 जिलों में ओलावृष्टि, 10 में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में सोमवार को मौसम ने अचानक तेज रुख ले लिया है। भोपाल, बैतूल, मैहर, श्योपुर, मंदसौर और नीमच में तेज बारिश हो रही है, जबकि नीमच और उज्जैन में ओले गिरे हैं। वहीं इंदौर, उज्जैन और धार में बादल छाए हुए हैं। यहां भी बारिश की संभावना बनी हुई है। यह सिस्टम अगले 3 से 4 दिनों तक सक्रिय रहेगा।
मौसम विभाग ने 6 जिलों में आंधी के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। इनमें खंडवा, बैतूल, देवास, नीमच, श्योपुर और खरगोन शामिल हैं। वहीं 10 से ज्यादा जिलों में बारिश-आंधी का असर देखने को मिलेगा। इनमें छिंदवाड़ा, रतलाम, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा और अनूपपुर (अमरकंटक) में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन से बदला मौसम
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम में यह बदलाव आया है।

खरगोन में बारिश के साथ गिरे ओले
खरगोन जिले के झिरनिया क्षेत्र में शाम करीब 4 बजे से तेज बारिश हुई। चने-बेर के आकार के ओले गिरे। किसान अरविंद जायसवाल के मुताबिक गोराडिया, खो, अपरवेदा और नेमित इलाकों में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे देरी से बोए गए गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई है।
उज्जैन जिले के बड़नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज बारिश और कई जगह ओलावृष्टि दर्ज की गई। इसी तरह छिंदवाड़ा में दोपहर बाद मौसम बदला, घने बादल छाए और तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
धार और श्योपुर में बारिश, कितानों की चिंता बढ़ी
धार जिले के कुक्षी, डही और बाग क्षेत्र में भी बादलों की गड़गड़ाहट के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। श्योपुर में दोपहर करीब 4 बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई, जिससे लोगों को राहत मिली, लेकिन खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका बनी हुई है।