जयपुर

भीलवाड़ा शहर में एक स्पा सेंटर के मैनेजर ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया:तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका; एक महीने पहले ही पंजाब से आया था

भीलवाड़ा शहर में एक स्पा सेंटर के मैनेजर ने मंगलवार को फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक ने बिजली के तार का फंदा बनाया और पंखे से बांधकर लटक गया।

घटना गंगापुर चौराहे के पास रिद्धि-सिद्धि प्लाजा कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर ‘खोटा-सिक्का’ नाम से चल रहे स्पा सेंटर में हुई, जिसका पता आज दोपहर करीब 2 बजे लगा। पुलिस ने कमरे का गेट तोड़कर शव को बाहर निकाला।

गांधीनगर थाने की एएसआई मीना चौधरी ने बताया कि मृतक मैनेजर सूरज (25) पुत्र रामचंद्र, निवासी फिरोजपुर (पंजाब) एक महीने पहले ही पंजाब से काम करने भीलवाड़ा आया था।

बिजली के तार से लगाया था फंदा एएसआई मीना चौधरी ने बताया- आज मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे ‘खोटा-सिक्का’ स्पा सेंटर से सूचना मिली थी कि मैनेजर सोमवार की रात को अपने रूम में गए थे, लेकिन उसके बाद आज दोपहर तक अपने रूम से बाहर नहीं निकले। पुलिस मौके पर पहुंची, तो मैनेजर का कमरा भीतर से बंद था।

गेट तोड़कर पुलिस भीतर घुसी तो बेड पर मैनेजर का शव पड़ा हुआ। जांच में सामने आया कि युवक ने बिजली के तार से फंदा बनाकर पंखे से लटककर सुसाइड किया था, लेकिन ज्यादा वजन या खिंचाव के कारण पंखा और तार टूट गए। इससे उनकी बॉडी सीधे पलंग पर आ गिरी।

पुलिस ने मृतक की तलाशी ली तो उसके पास से मोबाइल और पर्स बरामद हुआ। पर्स में मिले आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान सूरज (25) पुत्र रामचंद्र, निवासी मौजगढ़ खुइयां सरवर, जिला फिरोजपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।

फिलहाल शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई है। उनके भीलवाड़ा पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button