उत्तर प्रदेश

हापुड़ में गैस की लाइन में लगे युवक को हार्टअटैक:उन्नाव में हाईवे जाम किया; कानपुर में महिला बोली- मर जाऊंगी तो क्या होगा

यूपी में गैस सिलेंडर की किल्लत जारी है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें लगी हैं। मंगलवार सुबह 11 बजे हापुड़ में एक गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए लाइन में लगे 35 साल के युवक पप्पू को हार्ट अटैक आ गया। वह जमीन पर गिर पड़ा। लोगों ने उसे CPR देने की कोशिश की, फिर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

पप्पू कविनगर का रहने वाला है और किराए पर कार चलाता है। सिलेंडर की लाइन में हार्ट अटैक का यह देश में तीसरा मामला है। इससे पहले फर्रुखाबाद में मुख्तार अंसारी (75) और पंजाब के बरनाला जिले में भूषण कुमार मित्तल (66) को हार्ट अटैक आया था। दोनों की मौत हो गई थी।

इधर, उन्नाव में भैयाजी गैस एजेंसी को बिना सूचना बंद किए जाने से लोग नाराज हो गए। दोपहर 1 बजे लोगों ने कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सिलेंडर रखकर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

वहीं, कानपुर में सिलेंडर लेने एजेंसी पर पहुंचे लोगों ने कहा कि OTP आने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे। गैस एजेंसी पहुंचने पर कहा जाता है कि आपकी बुकिंग नहीं हुई है।

55 साल की महिला मुमताज ने कहा-

QuoteImage

मेरे घर में 5 बेटियां हैं। पर्ची मिलने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा। एजेंसी वाले रोज दौड़ा रहे हैं। मुझे BP की बीमारी है। रोज 200 रुपए आने-जाने में लग रहे। हम मर जाएंगे तो मेरे बच्चों को कौन देखेगा।

QuoteImage

प्रदेश में गैस सिलेंडर को लेकर 15 दिन से परेशानी बनी हुई है। अफसरों का दावा है कि सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। लोग पैनिक हो रहे हैं, इसलिए दिक्कत आ रही है।

2 तस्वीरें देखिए…

उन्नाव में लोगों ने कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सिलेंडर रखकर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

कानपुर में प्रियंका गैस एजेंसी के बाहर मंगलवार सुबह से लोगों की लाइन लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button