मध्य प्रदेश

दतिया में ठेलेवाले ने तिरंगे से फल पोंछे:वीडियो वायरल होने के बाद FIR, जांच में जुटी पुलिस

दतिया की इंदरगढ़ तहसील में राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। शीतला बाजार में एक फल विक्रेता द्वारा तिरंगे से फल पोंछने का वीडियो मंगलवार सुबह वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने देर शाम आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

जानकारी के अनुसार, इंदरगढ़ के शीतला बाजार में फल विक्रेता मोहम्मद जमील (50), निवासी अंदर बस्ती कथित तौर पर राष्ट्रीय ध्वज से फल साफ करते हुए दिखाई दिया। मौके पर मौजूद एक नागरिक ने उसे फटकार लगाई, जिसके बाद उसने तिरंगा अलग रख दिया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कितनी तारीख का है।

करणी सेना की आपत्ति के बाद एफआईआर दर्ज वीडियो वायरल होने के बाद नगर में आक्रोश फैल गया। करणी सेना के पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई। जिला अध्यक्ष सिरोमणि सिंह सोलंकी और फरियादी शीशुपाल सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा कि सार्वजनिक स्थान पर तिरंगे का इस तरह उपयोग करना राष्ट्रध्वज का अपमान है और इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

इंदरगढ़ पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। सेवढ़ा एसडीओपी अजय चानना ने बताया कि मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button