उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ में पेट्रोल छिड़ककर चचेरी बहन को जलाया:पुलिस देखकर छत पर चढ़ा, बोला- मैं जेल गया तो चचेरे भाई को मार डालूं

अलीगढ़ में चचेरे-भाई बहन के बीच जमकर मारपीट हुई। इसके बाद भाई ने चचेरी बहन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। लड़की की चीख सुनकर गांववालों ने मिट्‌टी डालकर आग बुझाई। आग से लड़की का चेहरा और हाथ झुलस गया।

गांववालों ने पुलिस को सूचना देकर लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी भाई अपने घर की छत पर चढ़ गया। अपने ऊपर भी पेट्रोल डाल लिया। पुलिस को धमकी देते हुए कहा- अगर मुझे पकड़ा तो मैं खुद को आग लगा लूंगा।

छत पर रखे सिलेंडर में आग लगाकर आप लोगों पर फेंक दूंगा।

नवरात्र की पूजा करने के बाद खेत जा रही थी बहन खानपुर गांव के रहने वाले जयवीर सिंह दिवाकर ने बताया- 21 मार्च की शाम मैं गांव में ही डेयरी पर दूध रखने गए थे। वहां मेरा अपने भतीजे नीरू से झगड़ा हो गया था। इसके बाद रविवार की सुबह भी जब मैं दूध रखने जा रहा था, तब भतीजे ने मुझे रोक लिया और मेरे साथ मारपीट की। तब गांववालों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।

जयवीर की पत्नी चंद्रवती ने बताया- सुबह करीब 8:30 बजे बेटी रश्मि नवरात्र की पूजा करने के बाद खेतों की तरफ जा रही थी। रास्ते में नीरू ने उसे रोक लिया। उसके साथ मारपीट की। फिर बोतल में भरा पेट्रोल बेटी के ऊपर डाल दिया।

इसके बाद माचिस से आग लगा दी। आग लगते ही बेटी चीखने लगी। उसकी चीख सुनकर गांववाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिट्‌टी डालकर आग बुझाई। लेकिन, तब तक रश्मि के हाथ, चेहरा और पेट गंभीर रूप से झुलस चुका था।

गांववालों की मदद से घरवाले रश्मि को अस्पताल लेकर गए। वहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस से बोला- मुझे पकड़ा तो खुद को आग लगा लूंगा इसके बाद गांववालों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से रश्मि को अतरौली सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस पहुंची, तो आरोपी नीरू घर की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया।

पुलिस के घर में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन नीरू ने छत पर रखा गैस सिलेंडर उठा लिया। धमकी दी कि अगर कोई पास आया तो वह सिलेंडर में आग लगाकर नीचे फेंक देगा। इसके बाद उसने खुद पर पेट्रोल डाल लिया और आत्मदाह की धमकी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button