मध्य प्रदेश

कनाडा से शव लाने के लिए पीएम से गुहार:14 मार्च को हुई थी छात्र की हत्या, उज्जैन से परिवार ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा

उज्जैन के छात्र गुरकीरत सिंह मनोचा का शव कनाडा से लाने के लिए परिवार ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है। परिवार ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। गुरकीरत की 14 मार्च को कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन शहर में पिटाई के बाद कार चढ़ाकर हत्या कर दी गई थी। दो दिन पहले छात्र के उज्जैन स्थित घर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवार को शव लाने के लिए हर संभव मदद देने का वादा किया था।

परिजन का कहना है कि कनाडा सरकार बॉडी देने के लिए करीब 40 हजार डॉलर (लगभग 35 लाख रुपए) जमा कराने को कह रही है। इतना ही नहीं, जांच प्रक्रिया के कारण अस्पताल से बॉडी 15 दिन बाद ही दी जाएगी। परिवार ने बताया कि बॉडी को कनाडा से उज्जैन लाने में करीब 10 लाख रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा, जो वहन करना परिवार के बस में नहीं है। बता दें कि गुरकीरत कनाडा के नॉर्दर्न लाइट्स कॉलेज में बिजनेस मैनेजमेंट के पोस्ट डिग्री डिप्लोमा प्रोग्राम की पढ़ाई कर रहे थे। उनका परिवार उज्जैन में देवास रोड स्थित पार्श्वनाथ सिटी में रहता है।

परिचित और रिश्तेदार मनोचा परिवार को सांत्वना देने जुट रहे हैं।

 

मारपीट के बाद गाड़ी चढ़ाकर हत्या की गई

गुरकीरत के दोस्त प्रबकीरत सिंह ने बताया कि गुरकीरत वॉलमार्ट में काम करते थे। ड्यूटी खत्म होने के बाद नॉर्दर्न लाइट्स कॉलेज के कुछ छात्र उन्हें अपने साथ ले गए थे। छात्रों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद बताया जा रहा है। झगड़े के दौरान गुरकीरत भी उसमें फंस गए। कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट की और उन पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

वारदात में 10-12 युवक शामिल थे

उन्होंने बताया कि वारदात में करीब 10-12 युवक शामिल थे। स्थानीय पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई में 7-8 लोगों को हिरासत में लिया, हालांकि बाद में उनके वकील के पहुंचने पर उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने अस्पताल में शव की पहचान करवाई, जिसमें पुष्टि हुई कि मृतक गुरकीरत सिंह मनोचा ही हैं।

आखिरी बार शुक्रवार को पिता से बातचीत

परिजनों के मुताबिक घटना से पहले शुक्रवार को उनकी आखिरी बार अपने पिता गुरजीत सिंह मनोचा से बात हुई थी। उस समय उनके पिता दिल्ली से उज्जैन लौट रहे थे। वे दिल्ली में आयोजित एक फूड एग्जीबिशन देखने गए थे, जिसको लेकर गुरकीरत से सामान्य बातचीत हुई थी।

परिवार ने बताया कि कनाडा में पढ़ाई के नियम के तहत सप्ताह में चार दिन पढ़ाई और तीन दिन नौकरी करना अनिवार्य होता है। गुरकीरत भी इसी व्यवस्था के तहत पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी कर रहे थे।

गुरकीरत सिंह मनोचा के बारे में जानिए

उज्जैन निवासी गुरकीरत सिंह मनोचा ने अपनी स्कूली शिक्षा कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, उज्जैन से पूरी की थी। उन्होंने विक्रम यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। उच्च शिक्षा के लिए वे कनाडा गए थे। उन्हें कनाडा गए करीब सवा साल ही हुआ था।

कनाडा जाने से पहले गुरकीरत अपने पिता के साथ फूड सप्लाई के पारिवारिक व्यवसाय में भी हाथ बंटाते थे। इसी क्षेत्र में उनकी रुचि थी। परिवार के अनुसार उनका भविष्य में कनाडा में ही सेटल होने का प्लान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button