जयपुर

3 मिनट तक महिला की गर्दन दबोच बैठा रहा लेपर्ड:चेहरे पर पंजे मारे, घसीटने लगा तो चीखी, बोली- आंखों के आगे अंधेरा छा गया था

भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में गुरुवार सुबह 8 बजे खेत में काम कर रही महिला पर लेपर्ड ने जानलेवा हमला कर दिया।

गेहूं काट रही महिला की गर्दन को तेंदुए ने अपने जबड़ों में दबोच लिया और घसीटने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों के शोर से उसकी जान बच गई।

महिला के बेटे वीरेंद्र निवासी तेजनगर गांव ने बताया कि मेरी मां चंद्रवती (52) सुबह खेतों पर गेहूं काटने के लिए गई थी। आसपास और भी किसान अपने खेतों में गेहूं काट रहे थे।

इसी दौरान खेत की फसल और झाड़ियों के बीच छिपा बैठा लेपर्ड अचानक बाहर निकला और बिना मौका दिए सीधे महिला पर झपट पड़ा।

लेपर्ड हमले में घायल महिला का अस्पताल पहुंचाया, जहां उसके गले और हाथ का इलाज चल रहा है।

गर्दन दबोची, घसीटने की कोशिश

चंद्रवती ने बताया, “चंद्रवती ने बताया कि मैं और मेरा बेटा श्रीकांत गेहूं काट रहे थे, तभी अचानक एक लेपर्ड मुझ पर कूद पड़ा। उसने झपटते ही मेरी गर्दन को अपने जबड़ों में जकड़ लिया और मुझे घसीटने लगा। वार इतना तेज था कि मैं संभल भी नहीं पाई और सीधे जमीन पर गिर गई। उसी पल वह अपने दोनों पंजों से मेरे मुंह और चेहरे पर चढ़ गया और दबाकर मुझे मारने की कोशिश की। सांस लेना मुश्किल हो गया, आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा। मैं पूरी ताकत से हाथ-पैर मारती रही, उसे धक्का देती रही, लेकिन वह लगातार अपने नाखूनों और दांतों से मुझे नोचता और काटता रहा। श्रीकांत ने तुरंत जोर-जोर से शोर मचाया, जिसके बाद लेपर्ड मुझे छोड़कर भागा। अगर कुछ सेकंड और मिलते तो शायद मैं बच नहीं पाती।”

”मैं दर्द और डर से जोर-जोर से चीखती रही। मेरी चीखें सुनकर जब आसपास के लोग दौड़कर आए।”

गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने घायल चंद्रवती को रूपवास अस्पताल पहुंचाया, जहां उसके गले और हाथ का इलाज चल रहा है।

ड्रॉन से खेतों में सर्च किया

वन विभाग के फोरेस्टर शुष्पेंद्र सिंह परमार ने बताया कि, घटना का पता लगने के बाद मौ

गर्दन के साथ चेहरा को दातों से दबोचने के निशान।

पहली बार दिखा लेपर्ड, गांव में दहशत

ग्रामीणों के अनुसार इस इलाके में पहले कभी लेपर्ड का मूवमेंट नहीं देखा गया था। अचानक हुए इस हमले के बाद तेजनगर और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। लोग खेतों में जाने से भी डर रहे हैं।

वन विभाग अलर्ट, सर्च ऑपरेशन शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इलाके में लेपर्ड की तलाश शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को अकेले खेतों में न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

इनपुट: दुर्गेश पाठक, रूपवास (भरतपुर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button