जयपुर

साल्ट-रिफाइनरी में मालिकों पर युवक की हत्या का आरोप:शव के साथ धरने पर बैठा भाई; 8 घंटे बाद बनी सहमति

डीडवाना-कुचामन जिले में एक साल्ट रिफाइनरी में एक श्रमिक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने फैक्ट्री मालिकों पर साजिश के तहत युवक की हत्या का आरोप लगाया है। गुस्साए परिजनों ने जयपुर- नावा(नागौर) मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और नारेबाजी की। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश की और जाम खुलवाया। लेकिन मृतक का छोटा भाई शव के साथ रिफाइनरी में धरने पर बैठ गया है।

मामला जिले के नावां उपखंड के गोविन्दी इलाके का है। यहां मालचंद दीनदयाल साल्ट रिफाइनरी में कर्मचारी सूरजमल गुर्जर पुत्र किशन लाल निवासी त्योद (सांभर-फुलेरा) की बुधवार की सुबह मौत हो गई।

मृतक के चाचा रामनारायण गुर्जर ने नावां थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। चाचा का कहना है- फैक्ट्री प्रबंधन ने सुबह 10 बजे तक मौत की कोई सूचना नहीं दी। परिजनों के मौके पर पहुंचने से पहले ही फैक्ट्री के लोग शव को गाड़ी में डालकर नावां की ओर ले जा रहे थे। परिजनों ने पीछा किया और राजास के पास शव को रुकवाया। इसके बाद शव को वापस फैक्ट्री लेकर आए।

हालांकि शाम करीब 6 बजे पुलिस और परिजनों के बीच बनने पर धरना समाप्त कर दिया गया। मृतक का शव नावां हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है, जिसका पोस्टमॉर्टम गुरुवार की सुबह होगा। रिफाइनरी में कार्यरत होने के कारण कर्मचारी इंश्योरेंस के 10 लाख रुपए का मुआवजा फैक्ट्री संचालकों की ओर से दिया जाएगा।

सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ का आरोप परिजनों का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में मृतक सुबह 4:03 बजे तक बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन इसके बाद सीसीटीवी बंद हो गया और फिर सुबह 10:36 बजे दोबारा शुरू हुआ। इसी समयावधि के दौरान सूरजमल की मौत हुई और कैमरों को बंद रखा गया, यह एक साजिश लगती है। इसके अलावा परिजनों के पहुंचने पर फैक्ट्री का मुख्य गेट बंद कर दिया गया और उन्हें भीतर घुसने तक नहीं दिया गया।

परिजन बोले- फैक्ट्री ने सूचना छिपाई, यह अपराध है हंगामे की सूचना पर कुचामन सीओ मुकेश चौधरी जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के चाचा ने फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि फैक्ट्री प्रबंधन ने बिना परिजनों की सहमति के शव को ले जाने का प्रयास किया और सूचना छिपाई है, जो अपराध है।

मृतक सूरजमल के एक चार माह की बेटी है और बुजु्र्ग माता- पिता है। एक छोटा भाई गोपी नावा में ही एक होटल में काम करता है।एएसपी, सीओ समेत पुलिस फोर्स घटना स्थल पहुंची नावां थानाधिकारी नन्दलाल रिणवा ने बताया कि मजदूर के मौत की सूचना आई थी। घटना के विरोध में लोगों ने रास्ता जाम कर रखा था, समझाइश से खुलवा दिया है। परिजनों से मिली रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रहे हैं। हालांकि शाम 6 ब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button