कानपुर में महिलाओं ने युवक पर बरसाए चप्पल:गुस्से में फावड़ा लेकर मारने दौड़ी; राह चलते छेड़ता था

कानपुर में छेड़छाड़ करने पर महिलाओं और लड़कियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। उसे पहले थप्पड़ और चप्पलें मारीं। फिर कॉलर पकड़कर उसे दीवार में लड़ा दिया। दोबारा एक महिला और लड़की उसे पीटने लगीं।
हंगामे के बीच एक महिला फावड़ा लेकर युवक पर हमला करने दौड़ी, लेकिन एक महिला ने उसे रोक लिया। इस दौरान एक युवक ने भी आरोपी को थप्पड़ मारे और कहा- इसके सिर पर ईंट से मारो। करीब 40 मिनट तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान एक महिला युवक का बचाव करती रही।
आसपास मौजूद लोगों ने महिलाओं और लड़कियों को समझा-बुझाकर शांत कराकर युवक को उनके चंगुल से छुड़ाया। अगले दिन महिला थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिलाओं के मुताबिक, युवक गली से आने-जाने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था। उन्हें गंदी-गंदी गालियां देता था। घटना 9 मार्च की दोपहर गुजैनी थाना क्षेत्र के जरौली गांव की है। 16 मार्च को इसका वीडियो सामने आया है।




