जैकलीन बोलीं- हमें सनातन धर्म बहुत पसंद:काशी में मां की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं; घाट पर हाथ जोड़े बैठी रहीं

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस रविवार को काशी पहुंचीं। यहां उन्होंने अपने पिता एलरॉय फर्नांडीज के साथ मां की अस्थियां गंगा में विधि-विधान के साथ विसर्जित कीं।
इस दौरान जैकलीन ने कहा- हमें सनातन धर्म बहुत पसंद है। इसलिए हम अपनी मां की अस्थियां लेकर काशी आए हैं। काशी में गंगा के पवित्र जल में अस्थि विसर्जन करना हमारी मां को श्रद्धांजलि देने का एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक निर्णय है।
जैकलीन की यह यात्रा पूरी तरह प्राइवेट रही। वह करीब डेढ़ घंटे तक वाराणसी में रुकीं। बता दें, जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस का 6 अप्रैल, 2025 को निधन हो गया था।

चेहरा ढंककर ताज होटल से घाट पहुंचीं जैकलीन जैकलीन फर्नांडिस ताज होटल से सीधे मणिकर्णिका घाट पहुंचीं। उन्होंने पहचान छिपाने के लिए अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। जिससे वह आम श्रद्धालुओं की तरह पूजा-अर्चना कर सकें। जैकलीन अपने पिता के साथ नाव से गंगा के बीच पहुंचीं। यहां काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने गंगा नदी में उन्होंने मां की अस्थियों का विसर्जन किया।
यह धार्मिक अनुष्ठान वाराणसी के आचार्य विकास पांडेय के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। अनुष्ठान पूरा होने के तुरंत बाद जैकलीन मुंबई लौट गईं।