उत्तर प्रदेश

यूपी में LPG सिलेंडर की किल्लत 7वें दिन भी जारी; स्कूल से मिड-डे मील का सिलेंडर चोरी:काशी में नाले से गैस बनाने की कोशिश, 6 पर FIR: NSUI ने प्रदर्शन किया था

यूपी में LPG सिलेंडर की किल्लत 7वें दिन भी जारी है। सोमवार सुबह से गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। बुकिंग के बाद भी लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिले। घंटों इंतजार के बाद भी लोग मायूस होकर बिना सिलेंडर के घर लौट गए।

बनारस में काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के गेट नंबर-1 पर NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। नाले की गैस से चाय बनाने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों पर FIR दर्ज की है। बाराबंकी में चोरों ने स्कूल में रखा मिड-डे मील का सिलेंडर चुरा लिया। पुलिस ने शिकायत पर युवक को पकड़ा। उससे पूछताछ कर खेत से सिलेंडर बरामद किया।

कानपुर के कल्याणपुर में लोग घंटों एजेंसी के बाहर लाइन में लगे रहे। जैसे उन्हें बताया गया कि आज गाड़ी नहीं आएगी। ये सुनते ही वे हंगामा करने लगे। प्रयागराज में गैस एजेंसी के बाहर खड़ी महिलाएं सरकार पर भड़क गईं। 70 साल की बुजुर्ग महिला ने कहा- इस उम्र में लाइन लगानी पड़ रही। इस सरकार ने परेशान कर दिया है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

गोंडा में गैस एजेंसियों के बाहर नोटिस चिपका दिए गए कि आज सिलेंडर नहीं बांटे जाएंगे, क्योंकि गैस की सप्लाई नहीं आई। कई जिलों में लोगों को ऑनलाइन बुकिंग करने में परेशानी आ रही है। लोगों का कहना है कि वो ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर पा रहे। बुकिंग वाला

अखिलेश यादव ने सपा सांसदों के साथ संसद के बाहर सिलेंडर की किल्लत को लेकर विरोध जताया।

बाराबंकी में चोरों ने स्कूल से मिड-डे मील का सिलेंडर चुरा लिया। पुलिस ने इसे खेत से बरामद किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button