उत्तर प्रदेश

शादी से इनकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या की:बॉडी न्यूड करके फेंकी; अलीगढ़ में फिर खुद ट्रेन के आगे कूदा

अलीगढ़ में प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड की गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद सुसाइड कर लिया। मरने से पहले भाई को फोन कर कहा- उसने लड़की की हत्या कर दी है और अब खुद मरने जा रहा। इसके बाद एक वीडियो बनाया। बोला- “दी एंड”। फिर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

भदेही के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को युवक की लाश मिली। युवती की लाश शनिवार सुबह एक खंडहर हो चुके घर में मिली। युवती न्यूड थी। मुंह में अंडरगार्मेंट ठूसे गए थे। युवक की पहचान नलकूप ऑपरेटर शशि कपूर (25) के रूप में हुई है। युवती के भाई ने युवक पर रेप का आरोप लगाया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लड़की की शादी किसी और से तय थी। इसी बात से शशि भड़का हुआ था। उसने लड़की को मिलने बुलाया। शादी करने को कहा। लड़की ने मना किया तो उसकी हत्या कर दी और बॉडी को न्यूड कर फेंक दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि रेप के आरोपों में कितनी सच्चाई है। इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी। मामला अकबराबाद थानाक्षेत्र के एक गांव का है।

अब विस्तार से जानिए…

बंद पड़े मकान में मिलने को बुलाया था

अकबराबाद क्षेत्र के रहने वाले वीरेंद्र पाल सिंह का 25 वर्षीय पुत्र शशि कपूर, नलकूप विभाग में संविदा पर ऑपरेटर था। वह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। शशि का उसके गांव की रहने वाली 20 साल की युवती से अफेयर था।

युवक-युवती की नजदीकियों की भनक जब घरवालों को हुई तो युवती की शादी अन्य जगह तय कर दी। शादी तय होने की वजह से युवक नाराज हो गया। बताया जा रहा कि युवक ने प्रेमिका को शुक्रवार दोपहर में मिलने को बुलाया।

दवा लेने का बहाना बनाकर युवती घर से निकली

युवती के भाई ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को उसकी बहन दवा लेने जाने की बात कहते हुए घर से निकली थी। देर शाम तक वह नहीं लौटी तो परिजन को चिंता हुई। उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला।

युवक ने भाई को फोन किया

उधर, शाम को युवक शशि ने अपने भाई को फोन किया। उसने बताया कि उसने युवती की हत्या कर दी है। वह खुद मरने जा रहा है। इतना कहकर उसने फोन काट दिया। शशि के परिजन परेशान होकर उसे ढूंढ़ने लगे। शाम को सूचना मिली कि गांधी पार्क थानाक्षेत्र के भदेसी रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश मिली है।

युवक की पहचान शशि पाल सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। युवक के पास मिले मोबाइल में एक वीडियो भी मिला। वीडियो में युवक ट्रैक पर चलते हुए नजर आ रहा और लास्ट में कहता है- ‘दी एंड’।

युवक की लाश मिलने के बाद लड़की के परिजन परेशान हुए

युवक की लाश मिलने के बाद प्रेमिका के घरवाले भी परेशान हुए। उनको किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी। रातभर खोजने के बाद युवती का कहीं पता नहीं चला। शनिवार सुबह गांव के ही एक खाली पड़े मकान में युवती की लाश मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव पूरी तरह से न्यूड था। मुंह में अंडरगारमेंट ठूंसा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

भाई बोला- पहले रेप किया, फिर गला घोंटा ​

युवती का शव मिलने के बाद परिजन ने युवक पर रेप कर हत्या का आरोप लगाया। युवती के भाई ने कहा- बहन की शादी 25 अप्रैल को तय थी। आरोपी ने पहले बहन के साथ रेप किया और फिर पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी।

परिजन ने अपहरण का केस दर्ज कराया था​

सीओ बरला कमलेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को ही युवती के पिता ने युवक शशि कपूर के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। जबकि युवती का शव अगले दिन शनिवार को एक मकान में मिला है।

दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि हत्या से पहले दुष्कर्म हुआ था या नहीं। पुलिस मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स और वीडियो की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button