उत्तर प्रदेश

BHU की महिला डॉक्टर ने 100 इंसुलिन इंजेक्शन लगाए:सुसाइड की कोशिश की, ICU में भर्ती; सीनियर डॉक्टर से हुई थी नोकझोंक

वाराणसी में BHU की जूनियर डॉक्टर ने आत्महत्या की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने खुद को 100 से अधिक इंसुलिन के इंजेक्शन लगाए। शुक्रवार रात उनकी दोस्त ने उन्हें फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद वह डॉक्टर के कमरे पर पहुंची। पुलिस को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया गया। इसके बाद बेसुध हालत में पड़ी डॉक्टर को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया गया।

फिलहाल उनका इलाज ICU में चल रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले डॉक्टर की एक सीनियर रेजिडेंट से किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई थी, तभी से वह डिप्रेशन में थीं।

जानिए पूरा मामला BHU के सर्जरी विभाग में 25 साल की एक जूनियर डॉक्टर बिहार की रहने वाली हैं। वह सामने घाट के पास किराए के मकान में रहती हैं। उनकी दोस्त के मुताबिक, रात में उन्होंने डॉक्टर को कई कॉल किए, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

इसके बाद उन्होंने डॉक्टर के पिता को फोन किया। पिता से पता लेकर दोस्त अपने दो अन्य दोस्तों के साथ डॉक्टर के कमरे पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद दोस्त ने पुलिस को सूचना दी।

कुछ देर में पुलिस पहुंची और आवाज लगाई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा दिया। अंदर डॉक्टर बेसुध हालत में पड़ी थीं। फिलहाल उन्हें बीएचयू के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के ICU में भर्ती किया गया है। इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक, इंसुलिन के ओवरडोज का असर किडनी पर पड़ता है, इसलिए डायलिसिस भी की गई।

IMS-BHU के निदेशक प्रोफेसर एसएन संखवार ने बताया-

QuoteImage

डॉक्टर को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। होश में आने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।

QuoteImage

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button