एमपी में 1400Km सफर कर भोपाल लौटीं सुपरबाइकर्स:’क्वींस ऑन द व्हील्स’ में शामिल हुईं 25 महिला बाइक राइडर्स; टूरिस्ट स्पॉट देखे

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने टूरिस्ट स्पॉट को बढ़ावा देने के लिए ‘क्वींस ऑन द व्हील्स 3.0’ का आयोजन किया। 7 दिन में देश के चार राज्य की 25 महिला बाइक राइडर्स ने 1400 किलोमीटर का सफर किया। शनिवार को वे भोपाल पहुंचीं। सभी महिला सुपरबाइकर्स को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके साहस, आत्मविश्वास और सफल यात्रा के लिए सम्मानित किया गया।
7 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से इस अनूठी यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। इस आयोजन में देशभर से आईं 25 महिला सुपरबाइकर्स ने लगभग 1,400 किलोमीटर की रोमांचक यात्रा पूरी करते हुए प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के साथ निमाड़ की सादगी, मालवा की जीवंतता, बुंदेलखंड की शौर्यगाथा, बघेलखंड की लोक कलाएं, चंबल का गौरवशाली इतिहास और महाकौशल की सुंदरता का अनुभव किया।

यहां पहुंची राइडर्स यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने सांची, उदयगिरि, चंदेरी, शिवपुरी, कुनो नेशनल पार्क, ग्वालियर, ओरछा और खजुराहो जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। प्रतिभागियों ने चंदेरी के प्राणपुर शिल्प ग्राम का दौरा, शिवपुरी की ऐतिहासिक छतरियों का अवलोकन, कुनो नेशनल पार्क में प्रकृति का अनुभव, ग्वालियर किले का भ्रमण, ओरछा के राम राजा मंदिर के दर्शन तथा खजुराहो के विश्वप्रसिद्ध मंदिर समूह का अवलोकन किया।
इसके साथ ही कई स्थानों पर लाइट एंड साउंड शो, एडवेंचर गतिविधियां, रिवर राफ्टिंग और कायकयिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का भी अनुभव लिया। कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के संयुक्त संचालक संतोष श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही सर्टिफिकेट, मोमेंटो और मेडल से सम्मानित किया।
This journey will be memorable 62-year-old Neeta Khandekar of Mumbai said that this journey will always be memorable. Got so much love from Madhya Pradesh that the adventure ride was like a family tour. Tina of West Bengal says that she felt the most safe in Madhya Pradesh. I have become a fan of the road and nature here. Nita led this ride. The group included Sara Khan, Rajnandini, Divya Raman, Mayuri Soni, Disha Rakeshia, Unnati Chaurasia, Sejal Kushwaha, Mehak Batham, Shabnam Bano of Gwalior.
Along with them, Hetal Upadhyay from Mumbai, Madhuri Nayak, Madhu Helchal, Tanu Priya, Riddhi, Sona Priyadarshini from Bengaluru, Sayanti Ghosh from Kolkata, Kalyani Potekar from Pune, Dr. Priyanka Rukmani from Nagpur, Ruchika Meghe, Ekta Khete, Maithili Singh, Pallavi Deshmukh, Dr. Sumit from Noida and Kavita Jadhav from Sambhaji Nagar (Maharashtra) were also part of the team.


