मध्य प्रदेश

ट्रक ने ऐसा घसीटा कि सिर धड़ से अलग हुआ:युवक का पैर टायर में फंसने से 25KM तक घसीटा; ड्राइवर को ग्रामीणों ने पकड़ा

मुरैना में शिवपुरी की ओर से आ रहे एक ट्रक ने पहले एक बकरी को कुचला, फिर चरवाहे को भी टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक ट्रक के नीचे फंस गया, लेकिन ड्राइवर बेपरवाही से ट्रक को दौड़ाता रहा। करीब 25 किलोमीटर तक युवक ट्रक में फंसा हुआ घिसटता रहा, जिससे उसका सिर कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पहाड़गढ़ थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रक का पीछा किया और ड्राइवर को पकड़ लिया। मृतक की पहचान कर ली गई है और उसके परिजन को सूचना दे दी गई है।

ट्रक के नीचे फंसा युवक - Dainik Bhaskar

युवक ने ट्रक रुकवाने की कोशिश की, कुचला गया

पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला सोनू धोबी (25) पुत्र चटई धोबी शनिवार सुबह बकरियां चराने गया था। सुबह करीब 10 बजे वह रोड के पास बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान ट्रक (MP31 HA 1220) तेज रफ्तार से कैलारस की ओर जा रहा था।

ट्रक ने पहले सोनू की एक बकरी को कुचल दिया। इसके बाद सोनू ने ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रक चालक ने उसे भी टक्कर मार दी। इससे सोनू ट्रक के नीचे फंस गया। चलते ट्रक के नीचे फंसे रहने के कारण सोनू का सिर कुचल गया और उसकी मौत हो गई।

पुलिस-ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा कर ड्राइवर को पकड़ा

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घटना देखी तो फौरन पुलिस को सूचना दी। ग्रामीण भी अलर्ट हो गए। पहाड़गढ़ पुलिस ने ट्रक का पीछा किया और किसारोली गांव के पास ट्रक और ड्राइवर को पकड़ लिया।

पहाड़गढ़ थाना प्रभारी टीआई राजेंद्र परिहार के अनुसार काफी मशक्कत के बाद ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है। मृतक के परिजन को भी सूचना दे दी गई है।

रोकते वक्त पैर ट्रक में फंस गया

एडिशनल SP सुरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, ट्रक ड्राइवर ने पहले बकरी को कुचल दिया। इसके बाद चरवाहे सोनू ने ट्रक ड्राइवर को रोकने की कोशिश की, तो उसका पैर ट्रक में फंस गया। ट्रक ड्राइवर घसीटते ले गया, जिससे चरवाहे की मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button