उत्तर प्रदेश

यूपी में मऊ, देवरिया समेत 10 शहरों में घनी धुंध छाई हुई;2 दिन बाद बिगड़ेगा मौसम:वैज्ञानिक बोले- 18 साल बाद मार्च में धुंध छा रही; 24 घंटे में 6 फ्लाइट कैंसिल

यूपी में मऊ, देवरिया समेत 10 शहरों में घनी धुंध छाई हुई है। कई जगह विजिबिलिटी 30 मीटर तक सिमट गई है। कुछ सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। मौसम विभाग के मुताबिक, ठंडी हवाओं और नमी की वजह से धुंध और घनी हो सकती है।

18 साल बाद मार्च के महीने में धुंध की स्थिति बनी है। इससे पहले 2008 में ऐसे हालात बने थे। अगले 2 दिन में हालात और बिगड़ सकते हैं। धुंध ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ में विजिबिलिटी कम होने के चलते 6 फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं।

प्रदेशभर में 4 सड़क हादसे भी हुए। इसमें 9 गाड़ियां भिड़ गईं। 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए। धुंध के बीच गर्मी ने भी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बांदा सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.8°C दर्ज किया गया।

इसके अलावा झांसी, आगरा, उरई और हमीरपुर में पारा 37°C के पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने 2 दिन बाद यानी 15 मार्च से प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 30 किमी की स्पीड से हवाएं चलेंगी।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

QuoteImage

नमी से भरी हवाओं और हवा में धूल कणों के फंसने के कारण धुंध दिख रही है। 14 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे 15, 16 और 17 मार्च को तराई और पूर्वांचल में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

QuoteImage

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button