मध्य प्रदेश

भोपाल में 30 और 31 मार्च को राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के युवा विधायक जुटेंगे

भोपाल में 30 और 31 मार्च को राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के युवा विधायक जुटेंगे। भोपाल में विधानसभा के विधान परिषद भवन में युवा विधायक सम्मेलन में तीन राज्यों के युवा विधायक दो दिनों तक संसदीय प्रणाली पर विचार मंथन होगा।

70 से ज्यादा विधायक होंगे शामिल विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा ने बताया कि युवा विधायक सम्मेलन की तैयारी चल रही है। करीब 70 से 80 युवा विधायक इस सम्मेलन में शामिल होंगे। राजस्थान और छत्तीसगढ़ से इस सम्मेलन में शामिल होने वाले युवा विधायकों की लिस्ट मांगी है।

45 वर्ष से कम उम्र के विधायक होंगे शामिल विधानसभा सचिवालय की मानें तो भोपाल में होने वाले युवा विधायक सम्मेलन में करीब 45 साल से कम उम्र के विधायक शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर और प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा इस सम्मेलन की तैयारियों पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।

लोकसभा अध्यक्ष सहित कई हस्तियां हो सकतीं हैं शामिल युवा विधायक सम्मेलन में एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय शामिल होंगे। विधानसभा सचिवालय ने इस सम्मेलन के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्षों को भी आमंत्रण भेजे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button