टीकाकरण के बाद डेढ़ माह के मासूम की मौत:पन्ना में परिजनों ने ANM पर लापरवाही का आरोप लगाया

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में टीकाकरण के कुछ घंटों बाद डेढ़ माह के एक बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। यह घटना पन्ना शहर के वार्ड क्रमांक-3, इंद्रपुरी कॉलोनी में हुई।
इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी तबियत
परिजनों के अनुसार, मंगलवार को वे अपने डेढ़ माह के बेटे प्रिंस वर्मा को नियमित टीकाकरण के लिए स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्र ले गए थे। परिवार का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात एएनएम ने बच्चे को एक साथ ती

बुधवार, 11 मार्च की सुबह जब परिजन उसे गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, तो डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद माता-पिता, माधुरी वंशकार और सूरज वंशकार ने स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही को मौत का कारण बताया।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बोलीं- बच्चा स्वस्थ था
वार्ड क्रमांक-3 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समय बुंदेला ने बताया कि टीकाकरण के समय बच्चा स्वस्थ दिख रहा था। उन्होंने कहा कि इंजेक्शन के बाद अचानक क्या हुआ, यह जांच का विषय है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।


