उत्तर प्रदेश
सिद्धार्थनगर में युवक की गला रेतकर हत्या, मामा के घर शादी में आया था आरोपी

सिद्धार्थनगर में मंगलवार शाम एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक घर के सामने दुकान पर बैठा था। इसी दौरान प्रिंस ने चाकू से गले पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल शुभम को जिला अस्पताल लेकर भागे। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। आरोपी युवक मामा के घर शादी में शामिल होने आया था। घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। मामला जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के नादेपार चौराहा का है!




