उत्तर प्रदेश

यूपी में गर्मी तेवर दिखाने लगी;10 शहरों में अचानक धुंध, पारा 38°C पहुंचा:मार्च में ही भीषण गर्मी, बारिश का अलर्ट, 15 से और बिगड़ेगा मौसम

यूपी में गर्मी तेवर दिखाने लगी है। सीजन में पहली बार पारा 38°C के पार पहुंच गया है। इस बीच, मंगलवार सुबह लखनऊ, कानपुर समेत 10 शहरों में धुंध छाई रही। कई जगह विजिबिलिटी 400 से 500 मीटर तक सिमट गई।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा- बढ़ते तापमान और हवा में नमी की वजह से सुबह कोहरा और दिन में धुंध जैसे हालात बन रहे। अगले 2 दिन पूर्वी यूपी और आसपास के इलाकों में बारिश के आसार हैं। 5 दिन बाद यानी 15 मार्च से मौसम और बिगड़ सकता है।

24 घंटे की बात करें तो बांदा सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 38.4°C रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा झांसी, आगरा, उरई और हमीरपुर जैसे शहरों में भी तेज धूप निकली। शाम के वक्त 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली।

डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। पर्याप्त पानी पिएं। किसानों के लिए मौसम मिलाजुला रहेगा। फसलों के लिए हल्की बारिश फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, गर्मी और तेज हवा से खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका है।

आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। जल्द ही प्रदेश के कई इलाकों में पारा 40 डिग्री तक
बदायूं में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में बादल छा गए और हल्की धुंध दिखाई दी।
\यह तस्वीर लखनऊ के मल्हौर स्टेशन के पास की है। मंगलवार सुबह धुंध दिखाई दी।

पहले 4 बड़े शहरों का हाल जानिए-

  • लखनऊ: सुबह-सुबह धुंध छाई रही। विजिबिलिटी कम रही। अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, तेज हवा ने गर्मी से राहत दिलाई
  • कानपुर: कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। बिल्हौर में विजिबिलिटी 30 मीटर रही। दिन में मौसम साफ रहेगा। गर्मी का एहसास होगा। अधिकतम पारा 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
  • वाराणसी: हल्की हवा चल रही है। सुबह से धुंध छाई है। तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया है। विजिबिलिटी 500 मीटर है। आसमान में हल्के बादल दिखाई दे रहे।
  • प्रयागराज: आसमान में चारो तरफ धुंध छाई है। बादल छाए हैं। हल्की धूप निकली है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है।

अब अन्य शहरों का हाल जान लीजिए-

  • गोरखपुर: सुबह से ही आसमान में हल्की धुंध दिखाई दे रही है। बादल छाए हुए हैं। हल्की हवा भी चल रही है। अधिकत्तम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 21°C रहने का अनुमान है।
  • गाजियाबाद: सुबह से बादल छाए हैं। बीच-बीच में हल्की धूप खिल रही है। सुबह के समय तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री पहुंचने का अनुमान है।
  • बरेली: हल्की ठंड पड़ रही है। बादल छाए हैं। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
  • जालौन: सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्च में 37 से 38 डिग्री तापमान के बीच कोहरा चौंकाने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button