रिटायरमेंट पर दिग्विजय बोले:अब राज्यसभा नहीं जाना, मेरी भूमिका एआईसीसी तय करेगी

कांग्रेस के राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह ने अपने कथित रिटायरमेंट प्लान पर साफ़ किया है कि उन्होंने पार्टी से राज्यसभा में तीसरा कार्यकाल लेने से मना किया है। लेकिन, वो आखिरी सांस तक पार्टी की सेवा करते रहेंगे।
अपने आवास पर मीडिया से चर्चा में राज्यसभा सांसद से उनके रिटायरमेंट पर सवाल हुआ। दरअसल, उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमे बैंक से रिटायर हुआ एक दंपती की बात थी, जो कार लेकर देश घूमने निकला हैं।
इस पर सिंह ने कहा कि उन्होंने ये वीडियो मजाकिया लहजे में डाला था। उन्होंने कहा कि वे पार्टी आलाकमान को बता चुके हैं कि वे राज्यसभा में तीसरा टर्म नहीं चाहते । अब ये एआईसीसी और प्रदेश नेतृत्व पर निर्भर करता है कि वो उन्हें क्या काम देते हैं।
सिंह ने कहा कि यूपीए ने 2012 में मप्र के बासमती को जीआई टैग दिया था, जो 2014 में भाजपा सरकार आने के बाद छीन लिया गया। पहले नरेंद्र सिंह तोमर तो अभी शिवराज सिंह चौहान केंद्र में कृषि मंत्री रहे पर मप्र के किसानों का शोषण होता रहा है।
ये आरोप भी लगाया कि 17 साल प्रदेश में सत्ता में रहकर भी चौहान बासमती किसानों को न्याय नहीं दिला पाए। पाकिस्तान ने बासमती जीआई टैग वाले जिले 14 से बढ़ाकर 48 कर दिए हैं और 2030 तक 21 अरब डॉलर निर्यात का लक्ष्य बना चुका है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस पर आपत्ति जताई है और कहा है कि जीईआई टैग नहीं मिलने पर वो अनशन तक करने के लिए तैयार हैं।


