जयपुर

दर्दनाक हादसा:कार-बाइक की टक्कर में दादा-पोती की मौत:स्कूल से पोतियों को घर लेकर जा रहे थे दादा

श्री गंगानगर जिले के अनूपगढ़ में नेशनल हाईवे 911 से गांव 4 एलएसएम की ओर जाने वाली लिंक रोड पर शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दादा-पोती की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार इंद्र बावरी (58) और उनकी दो पोतिया कोमल (13) और ज्योति (7) बाइक से करीब 15 फीट दूर जा गिरे। इंद्र बावरी और कोमल की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरी पोती कोमल की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

हादसा इतना भीषण था कि तीनों बाइक से करीब 15 फीट दूर जा गिरे।

स्कूल से पोतियों को घर ले जा रहे थे दादा

घटना शनिवार शाम करीब 4:30 बजे हुई। मृतक इंद्र बावरी गांव 9 एलएसएम के निवासी थे। वह अपनी दोनों पोतियों, कोमल और ज्योति (11) को बांडा के सरकारी स्कूल से लेकर अपने घर 9 एलएसएम जा रहे थे। कार गांव 4 एलएसएम के लिंक रोड से हाईवे की ओर जा रही थी, इस दौरान कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दादा और पोती कोमल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ज्योति गंभीर रूप से घायल है।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सड़क खून से सन गई। सूचना मिलने पर बांडा कॉलोनी पुलिस चौकी के एएसआई कालूराम मीणा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

एएसआई कालूराम मीणा ने बताया – ग्रामीणों की मदद से मृतक इंद्र बावरी के शव को अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं मृतका कोमल और गंभीर रूप से घायल ज्योति को नजदीकी समेजा कोठी के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस टीम मामले में आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button