खुद को Ex-मुस्लिम कहने वाले गाजियाबाद के सलीम वास्तिक को हमले के 7 दिन बाद होश आया


खुद को Ex-मुस्लिम कहने वाले गाजियाबाद के सलीम वास्तिक को हमले के 7 दिन बाद गुरुवार को होश आया है। वह दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल के ICU में ही हैं। अस्पताल ने उनके बेटे उस्मान को एक वीडियो दिया है।
5 सेकेंड के इस वीडियो में सलीम वास्तिक बेड पर दिख रहे हैं। ऑक्सीजन लगी है। गले पर टांके लगे हैं। डॉक्टर कहते हैं- सलीम…। वो (सलीम) आंख खोलकर देखते हैं।
डॉक्टर कहते हैं- जीभ बाहर निकालो…। सलीम जीभ बाहर निकालते हैं। परिवार को बताया गया है कि ऑपरेशन के बाद अब सलीम की स्थिति बेहतर है। दवाएं असर दिखा रही हैं। बेटे उस्मान को डॉक्टरों ने यह भी बताया कि सलीम अभी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। वो आगे बोल सकेंगे या नहीं, ये अभी क्लियर नहीं है।
दूसरी तरफ, सलीम पर हमला करने वाले अमरोहा के भाई जीशान और गुलफाम के पिता कहते हैं- मेरे बेटों का एनकाउंटर किया, वो भी फेक। गलती की थी तो अरेस्ट करते, कोर्ट लेकर जाते। मेरी इतनी औकात नहीं कि सुप्रीम कोर्ट जाऊं।



