जयपुरमध्य प्रदेश

वॉर के बीच दुबई से भारत आए दंपती की आपबीती’हमें ये मालूम नहीं ईरान की अगली मिसाइल कहां गिरेगी’

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच दुबई से भारत लौटे एयरलाइंस इंजीनियर दंपती ने अपनी आपबीती सुनाई है-

2 दिन डर के साए में 2 बच्चों की चिंता सता रही थी। हमें ये मालूम नहीं था कि ईरान की अगली मिसाइल कहां गिरेगी। सोशल मीडिया पर लगातार डर का माहौल बनाया गया था। लेकिन वहां UAE की सरकार ने बहुत मदद की। हमारी एप पर लगातार अलर्ट के सायरन आ बज रहे थे। देर रात सन्नाटे में जब मिसाइल के टकराने की आवाज आती तो रूह कांप जाती थी।

डिफेंस सायरन भी लगातार बजते तो हमें निर्देश थे कि खिड़कियों से दूर हो जाएं।

फ्लाइट से 1 दिन पहले नो फ्लाइंग जोन की घोषणा

आशीष व्यास बताते हैं- वे 10 सालों से दुबई में रह रहे हैं। वे एमिरेट्स एयरलाइंस में इंजीनियर की पोस्ट पर हैं। उनकी पत्नी इप्सिता भी अरब एयरलाइंस में इंजीनियर हैं। उनके 2 बच्चे शिवान्या व्यास (5) और लक्ष्यराज (1) भी उन्हीं के साथ दुबई में रहते हैं। दुबई हमारे दूसरे घर जैसा हैं।

व्यास कहते हैं- हमने 15 दिन पहले 13 फरवरी को ही जैसलमेर आने के लिए छुट्टी ले ली थी। 1 मार्च को हमारी दुबई से सीधे जैसलमेर के फ्लाइट थी। इसी दौरान 28 फरवरी को ईरान-इजराइल के बीच जंग छिड़ गई।

अचानक फ्लाइटें बंद होने लगीं और UAE को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया।

एयरबेस को निशाना बना रही थी मिसाइल

आशीष बताते हैं- ईरान की ओर से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों और सुसाइड ड्रोन ने दुबई और अबू धाबी के एयरस्पेस को निशाना बनाना शुरू कर दिया था।

रात के सन्नाटे में जब डिफेंस सायरन बजते थे, तो रूह कांप जाती थी। हमें मोबाइल पर लगातार अलर्ट मिल रहे थे कि घरों के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें। आसमान में इंटरसेप्टर मिसाइलों के टकराने से होने वाले धमाके साफ सुनाई दे रहे थे।

जैसे ही वॉर तेज होने लगी UAE के प्रमुख हवाई अड्डों को बंद कर दिया गया। एयरस्पेस को ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित कर दिया गया। हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए।

आशीष ने खाड़ी देशों में रहने वाले लोगों को सेफ रहने के टिप्स भी दिए-

  • स्थानीय ‘अलर्ट ऐप’ को हमेशा एक्टिव रखें।
  • अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक सरकारी बुलेटिन का पालन करें।
  • पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज हमेशा एक छोटे बैग में तैयार रखें।
  • अगर एयरस्पेस खुलता है, तो सीधी फ्लाइट का इंतजार करने के बजाय कनेक्टिंग फ्लाइट्स का विकल्प चुनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button