उत्तर प्रदेश

यूपी में मथुरा DM ने बाल्टी से रंग डाला, VIDEO:एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन का डांस, प्रयागराज में कपड़े फाड़कर तार पर टांगे

यूपी में बुधवार को होली मनाई जा रही है। सुबह होते ही रंगों की बौछार शुरू हो गई। हर जगह जमकर रंग-गुलाल उड़े। गोरखपुर में सीएम योगी का अलग स्वैग दिखा। वे काला चश्मा पहनकर होली खेलते नजर आए। सांसद रवि किशन ने स्वयंसेवकों को अबीर लगाया और फगुआ गाया।

लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश चंद्र शर्मा चौक पहुंचे और जमकर होली खेली। ब्रजेश पाठक ऊंट पर सवार हुए। उनके एक हाथ में गदा और दूसरे हाथ में चाबुक थी। उन्होंने सिलेंडर से लोगों पर गुलाल उड़ाया।

पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश चंद्र शर्मा ने उन पर रंग डाला तो चुनरी से अपना चेहरा ढक लिया। वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने हैट लगाकर होली खेली। उन्होंने “होली खेले रघुबीरा” गाना भी गाया।

लखनऊ में पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने ब्रजेश पाठक को रंग से सराबोर कर दिया। उन्होंने बचने के लिए चुनरी से अपना मुंह छिपा लिया।

 

काशी में विदेशियों का डीजे पर डांस वाराणसी में भी होली का अलग रंग देखने को मिला। यहां जगह-जगह डीजे पर लोग थिरकते दिखे। एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर रंग लगाया। ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड समेत 20 देशों से पर्यटक काशी पहुंचे। विदेशी पर्यटक भी एक-दूसरे को रंग लगाकर गानों पर झूमते नजर आए।

बनारसी अंदाज में एक युवक ने विदेशी युवती को गुझिया खिलाई। फिर झूमते हुए बोला-“कल्चरल स्वीट्स” है। अयोध्या में रामलला पर फूलों की होली खेली गई। वृंदावन में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही। लोग गुलाल और रंग से होली खेलते नजर आए।

आयरलैंड से आई एक महिला पर्यटक ने कहा-

QuoteImage

यह त्योहार मनाने के लिए मैं खास तौर पर काशी (वाराणसी) आई हूं। मुझे यहां की होली बहुत पसंद है। हम खूब इंजॉय कर रहे हैं। आज-कल होली खेलेंगे।

QuoteImage

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button