मध्य प्रदेश

उज्जैन के होटल सम्राट विक्रमादित्य द हेरिटेज होटल (महाराजवाड़ा) में नॉनवेज पकाने का वीडियो सामने आया

उज्जैन के होटल सम्राट विक्रमादित्य द हेरिटेज होटल (महाराजवाड़ा) में नॉनवेज पकाने का वीडियो सामने आया है। यह होटल शहर के सबसे महंगे होटलों में शामिल है और महाकाल मंदिर से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। खास बात यह है कि होटल मध्य प्रदेश पर्यटन निगम (MPT) से संचालित है।

शुद्ध शाकाहारी घोषित इस होटल के वीडियो में स्टॉफ होटल के अधिकारियों और अपने लिए रात में मांस- मछली पकाते हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान कर्मचारी कहते सुनाई दे रहे हैं कि मुर्गा-मछली के हाथ धो लेना।

इतना ही नहीं नॉनवेज पकाते समय रात में किचन के सीसीटीवी कैमरे का एंगल भी बदल दिया जाता है। एमपीटी के इस होटल के अफसरों और स्टाफ की इस करतूत को उजागर करने वाले सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं।

वीडियो सम्राट विक्रमादित्य द हेरिटेज होटल के किचन का है। - Dainik Bhaskar

एक साल पहले मुख्यमंत्री ने किया था उद्घाटन

करीब 18 करोड़ रुपए की लागत से महाराजवाडा स्कूल की वर्षों पुरानी बिल्डिंग को हेरिटेज होटल में बदलकर महाकाल के भक्तों के लिए तैयार किया गया था। मार्च 2025 में सीएम मोहन यादव ने इसका उद्द्घाटन किया था।

वीडियो वायरल होने के बाद उज्जैन में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी नाराज हो गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में हेरिटेज होटल के कर्मचारियों ने ही वीडियो उपलब्ध करवाकर 22 फरवरी को एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने हेरिटेज होटल के मेल आईडी का उपयोग कर नॉनवेज बनने की शिकायत भोपाल एमपीटी कार्यालय में की थी।

अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में

सम्राट विक्रमादित्य द हेरिटेज होटल (महाराजवाड़ा) में लाइजिंग ऑफिसर अजय राणावत का मुख्य काम होटल में आने वाले अतिथियों को मंदिर में महाकाल के दर्शन करवाना और आरती में शामिल कराना है, लेकिन सीसीटीवी में दिख रहा है कि वह अपनी जिम्मेदारी से हटकर होटल के किचन से जुड़े कामों में हस्तक्षेप कर रहा है। जिससे उसकी भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है।

देखिए, होटल के किचन की गतिविधियां

यह वह तस्वीर है, जब कर्मचारी आपस में नॉनवेज पकाने के बाद हाथ धो लेना का कहते सुनाई दे रहे हैं।

 

नॉनवेज बनते वक्त कर्मचारी की नजर कैमरे पर पड़ती है।

कर्मचारी बोला- मुर्गा-मछली के हाथ है, धोकर बनाना

वायरल वीडियो में चार कर्मचारी नॉनवेज की डिश बनाते हुए एक-दूसरे से कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि मुर्गा-मछली वाले हाथ धो लेना। इस वीडियो को लेकर होटल प्रबंधक सतीश पाठक का अपना ही तर्क था।

उन्होंने कहना है कि वीडियो में आवाज तो आ रही है, लेकिन हम वेजिटेबल से कार्विंग करते हैं। शायद कर्मचारी अपनी कार्विंग की बात को लेकर मछली की बात कर रहे होंगे। हालांकि, प्रबंधक यह नहीं बता पाए कि मछली की बात करते हुए वे हाथ धोने का क्यों बोल रहे हैं?

जिम्मेदार बोले- वीडियो में दिख रही डिश वेज थी

होटल प्रबंधन के सतीश पाठक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को यही पर काम करने वाले कर्मचारियों ने वायरल किया है। वीडियो वायरल होने के बाद पर्यटन विभाग की टीम सोमवार को उज्जैन पहुंची थी। यहां आकर जांच की तो उन्हें भी बताया गया कि जो डिश वीडियो में दिख रही है वो वेज थी। वह नॉनवेज नहीं थी।

हमने प्रियंका पटेल एफओए, राकेश सेन स्टोर कीपर, हरिशंकर साहू और अर्पित तिवारी के खिलाफ झूठी शिकायत करने और सीसीटीवी फुटेज हासिल कर भ्रामक जानकारी फैलाने को लेकर महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button