उत्तर प्रदेश

लुधियाना मोती नगर इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर में पिकअप ने पैदल जा रहे एक ड्राइवर को कुचल दिया;खाना खाने जा रहा था, मृतक एमपी और आरोपी जम्मू-कश्मीर का रहने वाला

लुधियाना मोती नगर इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर में सोमवार को एक महिंद्रा पिकअप ने पैदल जा रहे एक ड्राइवर को कुचल दिया। हादसे में घायल ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता रसील चंद ने बताया कि उनके पास पिछले 3 साल से राम प्रसाद पाटीदार निवासी मध्य प्रदेश बतौर ड्राइवर काम करता था। 2 मार्च की दोपहर करीब 3:00 बजे राम प्रसाद पैदल ही खाना खाने के लिए जा रहा था।

इसी दौरान ट्रांसपोर्ट नगर के पास एक जोरदार टक्कर की आवाज सुनाई दी। जब रसील चंद ने मौके पर जाकर देखा तो राम प्रसाद लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरा हुआ था। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ड्राइवर रोते हुए जिसकी गाड़ी के नीचे आने से मौत हुई

आरोपी जम्मू-कश्मीर का निवासी, पुलिस ने दबोचा

जांच अधिकारी ने बताया कि यह हादसा महिंद्रा पिकअप के ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ। आरोपी की पहचान गणेश कुमार निवासी गांव नड्ड जिला सांबा जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक आरोपी पिकअप को बहुत ही लापरवाही से चला रहा था जिस कारण वह पैदल जा रहे व्यक्ति को देख नहीं पाया और उसे सीधे टक्कर मार दी।

पुलिस कार्रवाई नए कानूनों के तहत मामला दर्ज

थाना मोती नगर की पुलिस ने रसील चंद के बयानों के आधार पर आरोपी गणेश कुमार के खिलाफ नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है BNS धारा 281,धारा 106(1) हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी ड्राइवर गणेश कुमार को

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button