जयपुर

मुंबई से जयपुर आ रही फ्लाइट में एक पैसेंजर सिगरेट पीने लगा,टोका तो किया हंगामा:एयरपोर्ट पर भी अभद्रता की, पुलिस ने पकड़ा; मुंबई से जयपुर आ रही थी फ्लाइट

मुंबई से जयपुर आ रही फ्लाइट में एक पैसेंजर सिगरेट पीने लगा। क्रू मेंबर्स ने पैसेंजर को टोका तो उसने हंगामा कर दिया। पैसेंजर ने क्रू मेंबर के साथ दुर्व्यवहार कर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पुलिस ने पैसेंजर को हिरासत में ले लिया। क्रू मेंबर ने उसके खिलाफ एयरपोर्ट थाने में लिखित शिकायत दी है। मामला मंगलवार सुबह स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG-920 का है।

इस फ्लाइट ने सुबह 9:30 बजे मुंबई से जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के साथ ही पैसेंजर ने फ्लाइट के अंदर सिगरेट जलाने की कोशिश की। क्रू मेंबर ने स्थिति को संभालते हुए दूसरे पैसेंजर्स की सुरक्षा सुनिश्चित की।

फ्लाइट सुबह करीब 11:35 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुई। यहां भी पैसेंजर का हंगामा जारी रहा। अराइवल एरिया में भी उसने जमकर अभद्रता की। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button