मध्य प्रदेश

जयपुर में धुलंडी के दिन 3 मार्च को जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की यात्री सेवाएं आंशिक रूप से बंद रहेंगी

जयपुर में धुलंडी के दिन 3 मार्च को जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की यात्री सेवाएं आंशिक रूप से बंद रहेंगी। जयपुर मेट्रो प्रशासन ने बताया कि निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार सुबह 5 बजकर 20 मिनट से दोपहर 2 बजे बजे तक मेट्रो ट्रेनें संचालित नहीं होंगी। इसके बाद दोपहर 2 बजकर 10 मिनट से रात 10 बजकर 21 मिनट तक मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी।

इसके साथ ही मेट्रो प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे त्योहार का आनंद लें, लेकिन मेट्रो परिसर, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में रंग खेलने या हुड़दंग करने से बचें। मेट्रो में गुलाल, रंग, पानी से भरी पिचकारियां, गुब्बारे और बोतलें ले जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। रंग से सने कपड़ों के साथ प्रवेश भी वर्जित रहेगा। नशे की हालत में मेट्रो परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

ऐसा करने पर मेट्रो रेलवे ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस एक्ट, 2002 के तहत मेट्रो ट्रेनों और परिसरों को गंदा करने पर जुर्माने का प्रावधान है। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button