उत्तर प्रदेश

मथुरा के बरसाना में दुल्हन की तरह सजीं सखियां, लड्डूमार होली खेली

मथुरा के बरसाना में मंगलवार को राधारानी (लाडलीजी) मंदिर में लड्डूमार होली खेली गई। महंतों ने मंदिर की छत पर बनी सफेद छतरी से लड्‌डू लुटाए। वहीं, भक्तों ने लड्‌डू लूटकर प्रसाद के रूप खाया।

इससे पहले होली के गीत गाए गए। फिर भक्तों ने अबीर गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया। महिलाओं और बच्चों ने डांस किया। लड्डूमार होली देखने और खेलने के लिए 10 लाख श्रद्धालु बरसाना पहुंचे। इनमें विदेशी टूरिस्ट भी शामिल रहे।

इससे पहले दोपहर में बरसाना की सखियां दुल्हन की तरह सज-धजकर नंदबाबा मंदिर पहुंचीं। वो सिर पर अबीर की मटकी और लड्डू लेकर पहुंचीं। नंदबाबा मंदिर में सखियों ने नृत्य किया और फाग गीत गाए। साथ ही लड्डू लुटाए गए। फिर नंदबाबा मंदिर में होली खेलने का निमंत्रण दिया।

लड्डूमार होली के लिए बरसाना, वृंदावन, मथुरा, गोवर्धन और नंदगांव में करीब 100 क्विंटल लड्डू तैयार किए गए थे। शगुन के लड्डू लाडलीजी मंदिर की रसोई में बनाए गए। रंग के लिए टेसू के फूलों का इस्तेमाल किया गया। इसके लिए मध्यप्रदेश, राजस्थान और हरियाणा से 1 हजार क्विंटल फूल मंगवाए गए थे।

राजस्थान से आए कलाकार रास्ते पर डांस करते और गाना गाते चलते रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button