उत्तर प्रदेश

अपर्णा-प्रतीक तलाक कंट्रोवर्सी के बाद पहली बार साथ नजर आए:लखनऊ में बेटी का बर्थडे मनाया; मेहमानों का वेलकम किया

लखनऊ में तलाक कंट्रोवर्सी के बाद अपर्णा यादव और उनके पति प्रतीक यादव पहली बार सार्वजनिक रूप से साथ नजर आए। मौका था- उनकी बेटी प्रथमा के बर्थडे सेलिब्रेशन का। दोनों ने साथ में मेहमानों का वेलकम किया और तस्वीरें खिंचवाईं। पार्टी में पूर्व यूपी BJP अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मंत्री दिनेश सिंह, मंत्री दानिश आजाद और राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।

दरअसल, 19 जनवरी को प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया के जरिए अपर्णा यादव से तलाक लेने की घोषणा कर सबको चौंका दिया था। अपर्णा यादव को स्वार्थी महिला और बुरी आत्मा कहा था। साथ ही परिवार को बर्बाद करने का आरोप लगाया था।

हालांकि, महज 9 दिन बाद ही प्रतीक ने अपने फैसले से यूटर्न लेते हुए कहा था कि उनके और अपर्णा यादव के बीच सुलह हो गई है और अब दोनों तलाक नहीं लेंगे। अपर्णा इस वक्त भाजपा में हैं, और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

प्रतीक (38) ने अपर्णा (36) से 14 साल पहले लव मैरिज की थी। प्रतीक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे यानी अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं। अपर्णा ने 2022 विधानसभा चुनाव से पहले अचानक सपा छोड़कर भाजपा जॉइन की थी।नीरज सिंह ने बर्थडे पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं। लिखा- अपर्णा और प्रतीक यादव की बेटी प्रथमा के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ।

बर्थडे पार्टी में मंत्री दानिश आजाद (ब्राउन जैकेट), पूर्व यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (कुर्ता-पायजामा और सदरी में) और मंत्री दिनेश सिंह (पैंट-शर्ट में) भी पहुंचे।

अब तलाक के ऐलान और सुलह तक की पूरी कहानी समझिए…

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव ने 19 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपर्णा यादव से रिश्ते खत्म करने का ऐलान किया। उन्होंने 8 घंटे में दो पोस्ट किए। पहली पोस्ट में लिखा-

QuoteImage

मैं इस स्वार्थी औरत से जल्द से जल्द तलाक लेने जा रहा हूं। इसने मेरे पारिवारिक रिश्ते बर्बाद कर दिए। इसका एकमात्र लक्ष्य है मशहूर और प्रभावशाली बनना। इस समय मेरी मानसिक स्थिति बहुत खराब है। इसे कोई परवाह नहीं। इसे सिर्फ अपनी ही चिंता है। मैंने कभी ऐसी बुरी आत्मा नहीं देखी। मेरा दुर्भाग्य था कि मैंने इससे शादी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button