भोपाल
भोपाल के भेल स्पोर्ट्स क्लब के करीब जंगल में मिला युवक का शव:सिर में भारी चीज से वार किए जाने के निशान, पुलिस ने शुरू की जांच

भोपाल के भेल स्पोर्ट्स क्लब के करीब जंगल में शनिवार की दोपहर को युवक का शव मिला है। उसका सिर कुचला हुआ है। पुलिस का अनुमान है कि हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने की नीयत से बॉडी को फेंका गया है।
मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। टीआई अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि अज्ञात युवक उम्र करीब 30 से 35 साल को हत्या के बाद फेंके जाने की आशंका है।
मृतक का रंग सांवला है। नीले सफेद चेक रंग की शर्ट पहन रखी है। उसकी जैकेट गुच्ची लिखा है। नीचे नेवी ब्लू कलर का पेंट पहन रखा है।
आरोपियों की पहचान के लिए घटना स्थिल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आस पास के थानों को मृतक की फोटो सेंड की है, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके।



