मध्य प्रदेश

छतरपुर में 4 किमी पैदल चलकर थाने पहुंची महिला; बोली- पति पर FIR मत करो, बच्चे अनाथ हो जाएंगे

छतरपुर में एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी को पीटा, फिर फांसी पर लटका कर मारने की कोशिश की। जब वह बच गई तो उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। महिला खुद को बचाने यहां-वहां भागती रही, जैसे तैसे उसने आग बुझाई और अंधेरे का फायदा उठाकर भूसे के ढेर में छिप गई।

झुलसी हालत में महिला रात भर वहीं रही। सुबह करीब 4 किलोमीटर पैदल चलकर थाने पहुंची। यहां उसने पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित नया चंद्रपुर मोहल्ले का है।

पूरी कहानी महिला की जुबानी

पीड़िता रश्मि राजपूत के मुताबिक, रविवार को पति राजू राजपूत ने दिनभर मुझे पीटा। वह मुझे फांसी के फंदे पर लटका रहा था, जैसे-तैसे खुद को बचाया। शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच उसने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। मैं जान बचाकर भागी पति पीछे भागा। मैं भूसे के ढेर में छिप गई। पूरी रात वहीं रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button