जयपुर

जयपुर में 2 युवतियों को हिस्ट्रीशीटर ने पीटा;कार से खींचकर बाहर निकाला, लात-घूंसे और थप्पड़ मारे

जयपुर में हिस्ट्रीशीटर ने 2 युवतियों को पीटा। हिस्ट्रीशीटर ने कार से खीचकर दोनों को बाहर निकाला, फिर उनके हाथ मोड़कर थप्पड़ और लात-घूंसों से उनकी पिटाई की।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हिस्ट्रीशीटर मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है।

वीडियो के आधार पर विधायकपुरी थाना पुलिस ने शुक्रवार को हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह वीडियो 24 दिसंबर 2025 का बताया जा रहा है।

हिस्ट्रीशीटर दोनों युवतियों को कार से बाहर निकालता है। उन्हें लात, घूंसे और थप्पड़ मारता है।

 

37 से ज्यादा मामले दर्ज हैं हिस्ट्रीशीटर पर मालवीय नगर थाना के हिस्ट्रीशीटर मनीष सैनी के खिलाफ विधायकपुरी थाना पुलिस ने FIR दर्ज की है। ASI बाबूलाल ने बताया- मनीष सैनी के 2 युवतियों से मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कॉन्स्टेबल रामपाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। हिस्ट्रीशीटर मनीष सैनी के खिलाफ पहले से ही 37 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

होटल के बाहर मारपीट, पुलिस को नहीं मिली जानकारी

विधायकपुरी थाने के SHO नरेंद्र भड़ाना ने बताया- जांच में सामने आया कि 26 दिसंबर को रात करीब 1 बजे विधायकपुरी थाना पुलिस की चेतक को सूचना मिली थी कि जगन पथ चौमूं हाउस स्थित होटल शिव महिमा के पास एक लड़का 2 युवतियों से मारपीट कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।

बाद में, पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंचे वीडियो को विधायकपुरी थाने को FIR दर्ज के लिए भेजा गया। वीडियो में मनीष सैनी टैक्सी कार के आगे अपनी ब्लैक स्कॉर्पियो लगाए हुए है। एक लड़की बाहर खड़े होकर उसे रोक रही है। वहीं, हिस्ट्रीशीटर ट्रैक्सी कार में बैठी लड़की को खीचकर बाहर निकाल रोड पर गिराता है। दोनों लड़कियों को हाथ पकड़कर थप्पड़ मार लात-घुसों से पीटते दिखाई दिया।

होटल में लेने आए थे रुम पुलिस की जांच के दौरान दो और वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में दोनों लड़कियां होटल के बाहर खड़े होकर उसे गाली-गलौज कर रही हैं।

दूसरे वीडियो में वह एक लड़की के साथ होटल के अंदर जा रहा है। होटल मैनेजमेंट से पूछताछ में पता चला कि वे होटल में कमरा लेने आए थे, लेकिन कमरे फुल होने के कारण उन्होंने मना कर दिया था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button