मध्य प्रदेश

8 हमलावरों ने घेरा, सीने, दिल पर ताबड़तोड़ वार किए:मामूली हादसे के बाद सुरक्षा गार्ड ने दोस्तों से कहा- जब तक जान न निकले, तब तक मारो चाकू

QuoteImage

वह कुछ सुनने को तैयार ही नहीं हो रहा था। एक ही बात कहे जा रहा था कि मेरी गाड़ी बनवा दे। इसके बाद उसने अपने दोस्तों को बुला लिया, जिन्होंने मुझसे मारपीट की। मैंने अपने दोस्तों को बुलाया। उन्हें तब तक चाकू मारने को कहा, जब तक उसकी जान नहीं निकल जाए।

QuoteImage

यह कहना है पुलिस गिरफ्त में आए शिवम वाजपेयी का, जिसके कारण जबलपुर में 8 फरवरी को आकांश साहू की हत्या हुई। गुरुवार को रांझी पुलिस ने मुख्य सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, अभी भी चार आरोपी फरार हैं। सड़क पर चाकू मारने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

गार्ड की नौकरी करता है शिवम

शिवम वाजपेयी (29) महात्मा गांधी वार्ड निवाड़गंज पांडेय चौक का रहने वाला है। वह सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। 8 फरवरी की रात वह दोस्तों के साथ शराब पार्टी के बाद घर लौट रहा था। गोकलपुर लक्ष्मी मंदिर के पास आधारताल निवासी आकांश साहू अपनी क्रेटा कार मोड़ रहा था, तभी सामने से आ रही शिवम की बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

रविवार रात 10:56 बजे कार और बाइक की टक्कर हुई।

टक्कर के बाद कार साइड लगाकर आकांश खड़ा दिखाई दिया।

आरोपियों ने जब चाकू मारे, वह एक गली में भागते हुए गिर गया।

अस्पताल पहुंचाया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौके पर मिली क्षतिग्रस्त बाइक

घटना की सूचना पर सीएसपी सतीश साहू और थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार के पास क्षतिग्रस्त बाइक मिली। सीसीटीवी फुटेज में सात से आठ युवक आकांश पर हमला करते दिखे।

बाइक नंबर एमपी 20 केएस 0511 संजय सिंह ठाकुर के नाम दर्ज पाई गई, जिसने कुछ महीने पहले इसे शिवम को बेचा था।

12 फरवरी को रांझी थाना पुलिस ने विजय नगर जीरो डिग्री के पास से शिवम को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने सात अन्य साथियों के नाम बताए। सुधीर चौधरी निवासी अमखेरा, सुमित चौधरी निवासी श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड कांचघर, अंकित चौरसिया निवासी नन्हे जैन मंदिर के पास हनुमानताल, कमलेश कुमार, जय बैन, छोटू ठाकुर और एक अन्य साथी घटना में शामिल थे। कमलेश महोबिया और छोटू ने चाकू से हमला किया।यह आरोपी की बाइक है, जो घटनास्थल से पुलिस ने बरामद की।

एक-दूसरे को नहीं जानते थे आरोपी और मृतक

रांझी पुलिस ने शिवम सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चाकू से हमला करने वाले कमलेश, छोटू और दो अन्य आरोपी फरार हैं। थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि दोनों एक-दूसरे को नहीं जानते थे। वाहन टकराने के बाद विवाद हुआ और हत्या कर दी गई। मौके के 10 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में पूरी घटना दर्ज है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button