जयपुर

19 साल की छात्रा की हार्ट-अटैक से मौत:क्लास में बैठे-बैठे कुर्सी से गिर गई; सेकेंड ईयर में पढ़ती थी

दौसा में 19 साल की स्टूडेंट की क्लास में हार्ट अटैक से मौत हो गई। छात्रा कुर्सी पर बैठे-बैठे ही नीचे गिर गई। घटना गुरुवार दोपहर आगरा रोड स्थित इम्पल्स डिग्री कॉलेज में हुई।

कोतवाली थाने की एसआई मनीषा ने बताया- जीरोता गांव निवासी विनीता बैरवा (19) बीए सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी। गुरुवार को वह कॉलेज गई थी। स्टूडेंट्स के साथ क्लास रूम में कुर्सी पर बैठी थी।

अचानक वह नीचे गिर गई और बेहोश हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम के बाद डेडबॉडी परिजनों को सुपुर्द कर दी गई।

जिला अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट के हेड डॉ. महेंद्र मीणा ने बताया- दोपहर को प्राइवेट कॉलेज की छात्रा को इलाज के लिए लेकर आए थे।

करीब 30 मिनट तक प्रयास करने के बावजूद छात्रा को बचाया नहीं जा सका। हार्ट अटैक की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

हार्ट अटैक से सालों पहले दिखने वाले संकेत क्या है?

हार्ट अटैक अचानक नहीं आता। सालों पहले शरीर में छोटे-छोटे बदलाव दिखने लगते हैं। ये संकेत अगर समय पर समझ लिए जाएं तो डॉक्टर की मदद से बड़ा खतरा टाला जा सकता है। स्टडीज बताती हैं कि ये क्लू 10-12 साल पहले से शुरू हो सकते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इन्हें थकान या उम्र समझ लेते हैं। यहां 12 ऐसे संकेत हैं, जो दिल की समस्या का इशारा दे सकते हैं।

दिल की सेहत हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

दिल को मजबूत रखना मुश्किल नहीं है। कुछ आसान आदतें अपनाएं:

एक्टिव रहें: हफ्ते में 150 मिनट एक्सरसाइज करें। तेज चलना, योगा या साइकिलिंग अच्छे विकल्प हैं। अगर उम्र ज्यादा है तो धीरे शुरू करें।

हेल्दी खानपान: तेल-घी कम खाएं, फल-सब्जियां ज्यादा खाएं। नमक और चीनी कंट्रोल में रखें। दालें, नट्स और मछली दिल की सेहत के लिए अच्छे हैं।

वजन कंट्रोल: पेट की चर्बी कम करें। रोज वॉक से मदद मिलती है।

स्ट्रेस मैनेज करें: मेडिटेशन या हॉबी से तनाव कम होता है, जो दिल पर अच्छा असर डालता है।

पूरी नींद लें: रोज 7-8 घंटे सोएं। अगर खर्राटे हैं तो डॉक्टर दिखाएं।

धूम्रपान-शराब छोड़ें: ये दिल की नसों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं।

रूटीन चेकअप: हर साल BP, शुगर और कोलेस्ट्रॉल चेक करवाएं। अगर फैमिली हिस्ट्री है तो जल्दी शुरू करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button