भोपाल

45 पैसे के इंश्योरेंस में मिले 10 लाख:ट्रेन हादसे में मौत के 5 साल बाद मिला न्याय; टिकट बुक करते समय ना करें यह चूक

मुरैना जिले के रवि कुमार शर्मा ने 19 अक्टूबर 2020 को मुरैना से निजामुद्दीन जाने के लिए भोपाल एक्सप्रेस का ऑनलाइन टिकट बुक किया था। टिकट के साथ महज 45 पैसे का ट्रेवल इंश्योरेंस भी लिया था। 21 अक्टूबर 2020 की रात करीब 3:20 बजे मुरैना रेलवे स्टेशन पर तेज बारिश और अंधेरे के बीच बिजली गुल थी।

प्लेटफॉर्म पर कोच नंबर बताने वाला डिस्प्ले बोर्ड भी बंद था। जब रवि कुमार शर्मा अपने आवंटित डी-1 कोच तक पहुंचे तो गेट बंद मिला। वे दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगा ही रहे थे कि ट्रेन अचानक चल पड़ी। पायदान पर चढ़ चुके रवि कुमार शर्मा का पैर फिसल गया। वे ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर पड़े।

बीमा कंपनी ने भुगतान नहीं किया, उपभोक्ता आयोग पहुंचे परिजन

इसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी मनीषा शर्मा ने आईआरसीटीसी को घटना की सूचना दी। निर्देश मिलने पर उन्होंने बीमा कंपनी बजाज एलायंस जनरल इंश्योरेंस में अगस्त 2021 में सभी दस्तावेजों के साथ क्लेम किया।

मुरैना के रवि कुमार शर्मा के परिवार को 5 साल बाद न्याय मिला। 45 पैसे के इंश्योरेंस से 10 लाख रुपए मिले हैं। - Dainik Bhaskar

मुरैना जिले के रवि कुमार शर्मा ने 19 अक्टूबर 2020 को मुरैना से निजामुद्दीन जाने के लिए भोपाल एक्सप्रेस का ऑनलाइन टिकट बुक किया था। टिकट के साथ महज 45 पैसे का ट्रेवल इंश्योरेंस भी लिया था। 21 अक्टूबर 2020 की रात करीब 3:20 बजे मुरैना रेलवे स्टेशन पर तेज बारिश और अंधेरे के बीच बिजली गुल थी।

प्लेटफॉर्म पर कोच नंबर बताने वाला डिस्प्ले बोर्ड भी बंद था। जब रवि कुमार शर्मा अपने आवंटित डी-1 कोच तक पहुंचे तो गेट बंद मिला। वे दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगा ही रहे थे कि ट्रेन अचानक चल पड़ी। पायदान पर चढ़ चुके रवि कुमार शर्मा का पैर फिसल गया। वे ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर पड़े।

बीमा कंपनी ने भुगतान नहीं किया, उपभोक्ता आयोग पहुंचे परिजन

इसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी मनीषा शर्मा ने आईआरसीटीसी को घटना की सूचना दी। निर्देश मिलने पर उन्होंने बीमा कंपनी बजाज एलायंस जनरल इंश्योरेंस में अगस्त 2021 में सभी दस्तावेजों के साथ क्लेम किया।

इसके बावजूद बीमा कंपनी ने भुगतान नहीं किया। कंपनी यह कहकर मामला टालती रही कि दस्तावेज पूरे नहीं हैं। जनवरी 2022 में भी दस्तावेज दोबारा दिए गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।आखिरकार, मामला भोपाल उपभोक्ता आयोग पहुंचा।

सुनवाई के बाद कमीशन ने इंश्योरेंस कंपनी को शिकायत की तारीख से 7 परसेंट सालाना ब्याज के साथ 10 लाख देने का आदेश दिया। साथ ही इंश्योरेंस कंपनी को 2 महीने के अंदर मानसिक, शारीरिक और फाइनेंशियल नुकसान के लिए अलग से 10 हजार और मुकदमे के खर्च के तौर पर 5 हजार देने का भी आदेश दिया। तय समय में पेमेंट न करने पर 9 परसेंट ब्याज लगेगा।

उपभोक्ता आयोग पहुंचा मामला

बीमा राशि न मिलने से परेशान होकर मनीषा शर्मा ने 30 सितंबर 2022 को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग, भोपाल की बेंच-2 में परिवाद दायर किया। परिवाद में कहा गया कि यात्रा के दौरान दुर्घटना हुई, बीमा लिया गया था।

इसके बावजूद भुगतान न करना सेवा में कमी और अनुचित व्यापार प्रथा है। यह फैसला आयोग की बैंच 2 की अध्यक्ष गिरिबाला सिंह सदस्य अंजुम फिरोज ने सुनाया।

आयोग ने क्या माना, क्या नहीं माना

  • रवि कुमार शर्मा के पास वैध रेल टिकट और ट्रेवल इंश्योरेंस था।
  • दुर्घटना यात्रा के दौरान हुई।
  • पोस्टमॉर्टम, मृत्यु प्रमाण पत्र, FIR और अन्य सभी जरूरी दस्तावेज बीमा कंपनी को दिए जा चुके थे।
  • बीमा कंपनी यह साबित नहीं कर सकी कि कोई अतिरिक्त दस्तावेज मांगे गए थे।
  • आयोग ने यह भी माना कि IRCTC की भूमिका टिकट बुकिंग तक सीमित थी।
  • बीमा भुगतान की जिम्मेदारी पूरी तरह बीमा कंपनी की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button